फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar in hospital for slapping pharmacist

चिकित्सक द्वारा फार्मासिस्ट को थप्पड़ मारने पर ग्रामीणों ने अस्पताल में किया हंगामा

Wed, 29 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Uproar in hospital for slapping pharmacist
बिहारीगढ़ आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़। महिला चिकित्सक द्वारा फार्मासिस्ट को थप्पड़ मारने को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंच कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया। ग्रामीणों ने चेताया कि चार दिन में चिकित्सक का स्थानांतरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के फार्मासिस्ट प्रवेश कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को अस्पताल में मरीजों को दवाई दे रहे थे। वह दवाई खाने के तरीके और परहेज आदि बता रहे थे, इसी दौरान महिला चिकित्सक उनके कक्ष में आईं और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। पास बैठे मरीज भी इस रवैये पर आश्चर्यचकित रह गए। मरीजों ने यह बात कस्बे के जिम्मेदार लोगों को बताई तो वे बुधवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवेश कांबोज, ग्राम प्रधान बाबूराम के नेतृत्व में इकट्ठा होकर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने महिला चिकित्सक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ने पर सहारनपुर से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. रामकृपाल यादव अस्पताल पहुंचे। जहां उनके समक्ष ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक समय से अस्पताल नहीं आती हैं। उनका रोगियों के साथ ही व्यवहार ठीक नहीं है। इसी दौरान महिला चिकित्सक के पति भी आ गए जिनकी ग्रामीणों के साथ जमकर नोकझाेंक हुई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। ग्रामीणों ने चेताया कि चार दिन में चिकित्सक का स्थानांतरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा करने वालों में उत्तम सिंह चौहान, धर्मवीर सैनी, राजकुमार बत्रा, राजकुमार रोहिल्ला, बाबूराम, सुबोध कुमार, वहीद, इनाम, मुकेश चौहान, राम रतन जयसवाल, चरण सिंह, लाखन सिंह, मांगेराम, देवेंद्र कुमार, बबली कांबोज, देवेंद्र कांबोज, रणधीर सैनी आदि शामिल रहे।

उधर महिला चिकित्सक डा. पूनम त्रिपाठी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। जबकि डा. रामकृपाल यादव ने बताया कि उन्होंने प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। वहां से जो भी निर्देश होंगे उन पर अमल किया जाएगा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि फार्मासिस्ट ने महिला चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed