{"_id":"6042531b8ebc3eda727e2555","slug":"uproar-by-villagers-in-mp-s-inauguration-program-saharanpur-news-mrt528480372","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
सहारनपुर: नानौता में सांसद प्रदीप चौधरी से बात करते ग्रामीण
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद के लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामीणों का हंगामा
नानौता(सहारनपुर)। भनेड़ा खेमचंद में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत बनी पानी की टंकी के लोकार्पण के लिए पहुंचे क्षेत्रीय भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के सामने ग्रामीणों ने नारेबाजी कर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि टंकी निर्माण में अनियमितता बरती गई है, जिसकी शिकायतों के बावजूद जांच नहीं कराई गई। हालांकि लोकार्पण कार्यक्रम निपटाने के बाद सांसद लौट गए।
नानौता क्षेत्र के भनेड़ा खेमचंद में ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत 126.16 लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी का निर्माण जल निगम ने करवाया है।
शुक्रवार को टंकी का लोकार्पण कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी व गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह को करना था। जल निगम ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान जैसे ही सांसद समर्थकों के साथ पहुंचे तो ग्रामीणों ने नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। सांसद ने ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी के बोरिंग की गहराई मात्र 300 फीट है जबकि बोरिंग की गहराई 700 फीट होनी चाहिए। पूर्व में भी इसकी शिकायतें की गईं, लेकिन कार्रवाई करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि आगामी किसी भी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी व समर्थक का विरोध करते हुए वोट नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त टंकी के पानी का प्रयोग नहीं करेंगे तथा अनियमिता की जांच के लिए मुख्यमंत्री से मिला जाएगा।
इसी बीच सांसद ने टंकी का लोकार्पण किया। इस दौरान डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रविंद्र पुंडीर मोरा, कुंवर रविन्द्र सिंह, दिनेश पुंडीर, पूर्व प्रधान बिजेंद्र त्यागी उर्फ टीटू, सुरेश रोड, राजकुमार, सुदेश कुमार, गुलशन चौधरी आदि रहे।
------- वर्जन
भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने बताया कि टंकी के लोकार्पण के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा कुछ समस्याओं से अवगत कराया है। बोरिंग की गहराई और अन्य जो भी बातें ग्रामीणों ने बताई हैं, उनको लेकर जांच कराने के लिए कहा गया है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
------ वर्जन
जल निगम परियोजना प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि अनियमिता के आरोप गलत हैं। बोरिंग 350 फीट की गहराई पर है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात में पानी रखने पर सुबह पानी पिला हो जाता है। इस संबंध में आईआईटी रुड़की से पानी की जांच कराई जाएगी, वैसे फिलहाल पानी में अशुद्धि नहीं है।