{"_id":"697d0b645e5dc5049d0ae29e","slug":"up11de-registration-series-complete-up11df-starts-today-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-168326-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यूपी11डीई पंजीयन सीरीज पूरी, आज से शुरू हुई यूपी11डीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यूपी11डीई पंजीयन सीरीज पूरी, आज से शुरू हुई यूपी11डीएफ
Sat, 31 Jan 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन में गैर परिवहन वाहनों के लिए प्रचलित पंजीयन सीरीज यूपी11डीई शुक्रवार को पूरी हो गई। इसके साथ ही नई पंजीयन सीरीज यूपी11डीएफ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जारी कर दी गई। एआरटीओ प्रशासन मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वीआईपी और आकर्षक पंजीयन नंबरों की ई-ऑक्शन प्रक्रिया एक फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि यूपी11डीई सीरीज के शेष बचे अधिसूचित आकर्षक पंजीयन नंबरों को विभागीय पोर्टल पर ब्लॉक किया जाएगा, जबकि नई सीरीज यूपी11डीएफ के आकर्षक नंबर https://vahan.parivahan.gov.in/fancy पोर्टल पर प्रदर्शित होंगे। आकर्षक व वीआईपी पंजीयन नंबर प्राप्त करने के इच्छुक लोग विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करें।
विज्ञापन