फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Youth of Saharanpur showed strength in Agniveer recruitment

UP: अग्निवीर भर्ती में सहारनपुर के युवाओं ने दिखाया दम, अभ्यर्थियों की जरूरतों का रखा जा रहा पूरा खयाल

Sun, 20 Aug 2023 03:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Aug 2023 03:35 PM IST
सार

सहारनपुर में डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती में रविवार को सहारनपुर के युवाओं ने दम दिखाया।

विज्ञापन
UP: Youth of Saharanpur showed strength in Agniveer recruitment
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर  जनपद में आयोजित हो रही अग्निवीर सेना भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों की आवश्यक जरूरतों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। जब से भर्ती शुरू हुई है तब से निरंतर अभ्यर्थियों की सुरक्षा के साथ उनके विश्राम एवं खान पान की व्यवस्था जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 दिनेश चंद्र के दिशा निर्देशों के अनुसार उनकी अभिनव पहल के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। 

विज्ञापन


डीएम प्रतिदिन भर्ती स्थल पर पहुंचकर सामग्री का वितरण करने के साथ ही आए हुए अभ्यर्थियों की हौसला अफजाई भी कर रहे हैं। उसी क्रम में आज भी प्रातः जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र अग्निवीर भर्ती स्थल पहुंचे  और नौजवान युवकों को सूक्ष्म जलपान सामग्री का वितरण किया।

विज्ञापन

सहारनपुर में डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती में रविवार को सहारनपुर के युवाओं ने दम दिखाया। दौड़ने के बाद बाहर आए युवाओं को डीएम ने जूस, पानी की बोतल और बिस्किट के पैकेट वितरित किए।

जिले में आठ अगस्त से अग्निवीर भर्ती चल रही है। अब तक मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और शामली की भर्ती पूरी हो गई। शुक्रवार, शनिवार को बुलंदशहर के युवाओं की भर्ती हुई थी। 

रविवार को बुलंदशहर की तहसील डिबाई के युवा और सहारनपुर की सभी पांचों तहसीलों से युवाओं ने भाग लिया। डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र ने भर्ती स्थल पर पहुंचकर सामग्री का वितरण करने के साथ ही आए हुए अभ्यर्थियों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed