गांव में पसरा मातम: युवक-युवती की मौत से हर कोई हैरान, बेसुध हालत में मिली थी लड़की, डेथ का कारण आया सामने
Saharanpur News : युवक और युवती की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।बताया गया कि लड़की बेसुध हालत में मिली थी। दोनों की डेथ का ये कारण सामने आया है।
विस्तार
सहारनपुर में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव टांडा मिश्री में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
वहीं, प्राथमिक जांच में आया है कि दोनों की मौत जहरीले पदार्थ के कारण हुई है। किसी के भी परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
सोमवार की शाम टांडा मिश्री का रक्षित (19) पुत्र विनोद कुमार लड़खड़ाते हुए घर पहुंचा। परिजन जब तक कुछ समझ पाते वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन फानन उसे बिहारीगढ़ निजी चिकित्सक के यहां लाए, जहां से गंभीर होने पर उसे सहारनपुर भेज दिया। इसी बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए।
उधर, इसी गांव की रहने वाली सुजाता (18) पुत्री पूरण सिंह प्राथमिक स्कूल के पीछे बेसुध हालत में पड़ी मिली। परिजन उसे लेकर पहले बिहारीगढ़ आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सहारनपुर नर्सिंग होम में ले गए। वहां देर रात उसने भी दम तोड़ दिया।
इसके बाद दोनों के परिजनों ने पुलिस को खबर कर हादसे की सूचना दी। पुलिस ने युवक और युवती के शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम कराया।
थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों ने तहरीर देने से मना करते हुए किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह पता चल सकेगी। यदि रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध आता है तो जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें: युवती के अश्लील फोटो वायरल: पंचायत के फरमान ने हैरत में डाला, थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने लिया ये एक्शन
दो मौतों से गांव में पसरा है मातम
रक्षित जहां चार भाई बहनों में सबसे छोटा था, वहीं सुजाता भी चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। गांव में एक साथ हुई दो मौत से मातम पसरा है। पोस्टमार्टम के बाद पहले रक्षित का अंतिम संस्कार किया था। इसके एक घंटा बाद सुजाता के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़ें: थाने में बैठी पंचायत: पहले लूटी आबरू, फिर गले में जयमाला डाल लिए सात फेरे, आरोपी बोला- कोर्ट मैरिज भी करूंगा