फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP-Uttarakhand border panchayat seal

पंचायत पर यूपी-उत्तराखंड सीमा सील

Fri, 10 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
UP-Uttarakhand border panchayat seal
UP-Uttarakhand border police force. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में उत्तराखंड के लंढोरा (रुड़की) क्षेत्र में बृहस्पतिवार को होने वाली महापंचायत के मद्देनजर देवबंद में भी पुलिस प्रशासन दिनभर चौकन्ना रहा। सुबह से ही यूपी-उत्तराखंड की सीमाओं को सील कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश मिले थे कि कोई भी व्यक्ति महापंचायत में न जाने पाए। वहीं, देवबंद क्षेत्र में भी दिन भर किसी न किसी गांव में महापंचायत होने की अफवाह हवा में फैलती रही।
विज्ञापन


भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के लंढोरा स्थित रंगमहल में हुई आगजनी और तोड़फोड़ के बाद से हिंदू समाज में भारी आक्रोश है।

बुधवार को देवबंद क्षेत्र के गुर्जर बाहुल्य गांव दुगचाड़ा में जनसंपर्क दौरान चैंपियन ने नौ जून की महापंचायत का ऐलान करते हुए समाज के लोगों से सहयोग मांगा था। जिस पर चैंपियन के समर्थक बुधवार से ही महापंचायत में जाने की तैयारी को अमलीजामा पहनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मगर, उत्तराखंड प्रशासन ने महापंचायत की अनुमति नहीं दी। बावजूद इसके बृहस्पतिवार को होने वाली महापंचायत में लोगों को जाने से रोकने के लिए यहां के पुलिस प्रशासन ने भी सुबह से ही उत्तराखंड बॉर्डर पर डेरा डाल लिया था।

उत्तराखंड जाने वाली सभी सीमाओं को सील कर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। यही नहीं स्थानीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी पल-पल की स्थिति का जायजा लेते रहे। दिन में कई बार यह भी अफवाह फैली की देवबंद क्षेत्र के किसी गांव में ही महापंचायत हो रही है।


मगर, अधिकारियों ने इसे सिरे से नकार दिया। कोतवाल विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि देवबंद क्षेत्र में कहीं भी महापंचायत होने की सूचना नहीं है। यदि उत्तराखंड के किसी गांव में महापंचायत हुई हो तो उसकी उन्हें जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed