फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Travel only after getting information, route of six trains passing through Saharanpur changed

UP: जानकारी के बाद ही करें सफर, सहारनपुर से होकर जानी वाली छह ट्रेनों का बदला रूट

Sat, 13 Jan 2024 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jan 2024 04:58 PM IST
सार

यदि आप रेल का सफर करने वाले हैं तो जानकारी के बाद ही जाएं क्योंकि 21 जनवरी तक अलग अलग तारीखों पर तकरीबन छह ट्रेनें बदले हुए रूट से होकर गुजरेंगी।

विज्ञापन
UP: Travel only after getting information, route of six trains passing through Saharanpur changed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खबर है कि सहारनपुर से होकर जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें 21 जनवरी तक अलग-अलग तारीखों में मार्ग बदलकर चलेंगी। ऐसा बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम होने की वजह से हुआ है।

विज्ञापन


ट्रेन नंबर 13151 कोलकाता-जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस 20 व 21 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। 13152 जम्मूतवी-कोलकाता सियालदाह एक्सप्रेस वापसी में 15 से 21 जनवरी तक लखनऊ-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-बनारस होकर चलाई जाएगी।

विज्ञापन

13307-08 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस 20 व 21 जनवरी को लखनऊ-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-बनारस होकर चलेगी। 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस 16 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर दौड़ेगी।

15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 19 जनवरी को वापसी में इसी मार्ग से चलेगी। ऐसे में यात्री ट्रेनों की जानकारी करने के बाद ही ट्रेनों में सफर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed