फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Transfer of Joint Magistrate Ramaiya in dispute of counting of votes and now tweeted by Akhilesh Yadav

मतगणना पर छिड़ी जंग: अखिलेश के ट्वीट से सियासी तूल पकड़ रहा मामला, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट को हटाने पर उठे सवाल

Mon, 15 May 2023 08:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 May 2023 08:20 PM IST
सार

Nikay Chunav : यहां मतगणना को लेकर जंग छिड़ी हुई है। अखिलेश यादव के ट्वीट से मामला सियासी तूल पकड़ रहा है। वहीं, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट को हटाने पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Transfer of Joint Magistrate Ramaiya in dispute of counting of votes and now tweeted by Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में छुटमलपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की मतगणना के मामले ने अब सियासी तूल भी पकड़ लिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रमैय्या आर के स्थानांतरण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सूबे की योगी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। 

विज्ञापन




तहसील बेहट में बेहट व छुटमलपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सभासद पदों के प्रत्याशियों की शनिवार को मतगणना हुई थी। छुटमलपुर नगर पंचायत के रिटर्निंग अफसर तहसीलदार प्रकाश सिंह थे। यहां अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी शमा प्रवीन और भाजपा की मंजू शर्मा के बीच मतगणना के दौरान कांटे का मुकाबला चल रहा था। इसी बीच शाम पांच बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रमैय्या आर ने तहसील परिसर में आकर सपा प्रत्याशी शमा परवीन के विजयी होने की घोषणा कर दी। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि सपा प्रत्याशी 22 वोट से चुनाव जीत गई हैं। 
विज्ञापन


उधर, भाजपा प्रत्याशी पुन: मतगणना की मांग को लेकर अड़ी थी। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नरेश सैनी समर्थकों की भीड़ के साथ तहसील के बाहर खड़े थे, जबकि सपा प्रत्याशी की तरफ से क्षेत्रीय विधायक उमर अली खान और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर भी बेहट पहुंच गए थे। तनावपूर्ण स्थिति को भांपते हुए अधिकारी और फोर्स अलर्ट हो गया था। इसी बीच सीडीओ विजय कुमार व एडीएम (एफ) रजनीश मिश्र तहसील पहुंचे थे। मामला तूल पकड़ते देख दो वार्डों की पुनः मतगणना करा दी गई, लेकिन भाजपा चार वार्डों की पुनः मतगणना कराने की मांग कर रही थी, लेकिन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उनकी मांग खारिज कर दी और शमा परवीन को विजय घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ओवैसी की पतंग ने पंक्चर की सपा की साइकिल, वोट की ताकत दिखाने के लिए मुस्लिम हुए लामबंद

इस पर रविवार को भाजपा प्रत्याशी और नेताओं ने चुनाव प्रेक्षक व डीएम से पूरे मामले शिकायत की। शिकायतों के बाद रविवार की शाम डीएम अखिलेश सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रमैय्या आर समेत तीन एसडीएम के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए। 

यह भी पढ़ें: देवबंद: तीन दिन बाद जागे माविया अली, बोले- मतदान व मतगणना में बड़े पैमाने पर हुई धांधली, जाएंगे कोर्ट

ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के तत्काल स्थानांतरण के मामले ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सियासी तूल पकड़ लिया। उन्होंने अपने ट्विटर पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार ईमानदार अधिकारियों को निष्क्रिय पदों पर भेजकर अपनी बेईमानी का सबूत दे रही है। सहारनपुर में 22 मतों से सपा प्रत्याशी की नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत को दबाव के बाद भी एक सत्यनिष्ठ अधिकारी द्वारा न बदले जाने पर उसे ही इस सरकार ने बदल दिया। सपा ईमानदार अधिकारियों के साथ हैं। बताया जा रहा है कि सपा अध्यक्ष के ट्वीट के बाद इस मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed