फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Former MLA Mavia Ali said that was rigged in vote counting and will now take this issue to court

देवबंद: तीन दिन बाद जागे माविया अली, बोले- मतदान व मतगणना में बड़े पैमाने पर हुई धांधली, जाएंगे कोर्ट

Mon, 15 May 2023 07:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 May 2023 07:59 PM IST
सार

देवबंद से उठी आवाज : पूर्व विधायक माविया अली मतगणना के तीन दिन बाद जागे हैं। उनका कहना है कि मतदान व मतगणना में बड़े पैमाने पर धांधली हुई। कहा कि इस मुद्दे पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और रिकाउंटिंग के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन
Deoband: Former MLA Mavia Ali said that was rigged in vote counting and will now take this issue to court
मतगणना का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में समाजवादी पार्टी से पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ीं जहीर फातिमा के पति व पूर्व विधायक माविया अली ने तीन दिन बाद चुप्पी तोड़ते हुए स्थानीय अधिकारियों पर मतगणना में धांधली कराए जाने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और रिकाउंटिंग के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को जारी बयान में पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि प्रशासन और सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के लोगों की मर्जी नहीं थी कि देवबंद में ईमानदारी से चुनाव हो सके। आरोप लगाया कि पोलिंग के अंदर बड़े पैमाने पर धांधली हुई और अब काउंटिंग में हमारे 48 सौ वोट दूसरे लोगों को दे दिए गए। बताया कि 28 सौ वोट भारतीय जनता पार्टी को और दो हजार वोट बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को दिए गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात से कार्यकर्ताओं को मायूस होने की जरूरत नहीं है कि चुनाव हार गए। क्योंकि सरकार के साथ नहीं लड़ सकते। कहा कि मतगणना के दौरान हंगामा भी किया जा सकता था। लेकिन वहां मेरे साथ सौ से अधिक काउंटिंग एजेंट थे। हमे शहर भी बचाना था और अपने लोगों की भी सुरक्षा करनी थी। इसलिए उसी समय यह मन बना लिया था कि शहर को दंगे की आग में जलने नहीं देंगे। बल्कि कानूनी लड़ाई के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कैसा जश्न: BSP प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद को जड़ा थप्पड़, फिर BJP समर्थकों ने की थप्पड़ों की बारिश

माविया अली ने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारी सरकार के नुमाईंदे बनकर काम कर रहे थे। उन्होंने हर टेबिल पर भाजपा के वोट बढ़वाने का काम किया। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से रिकाउंटिंग कराई जानी चाहिए। ताकि कार्यकर्ता नाराज न हो सके।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: मेरठ में ऐसा पहली बार, भाजपा ने रचा इतिहास, पढ़ें- 1995 से 2023 तक का दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed