{"_id":"64e603478cbdf8765d071f7a","slug":"up-three-including-a-girl-child-died-after-tractor-trolley-fell-into-a-drain-in-saharanpur-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, चार की मौत, कई लोग हुई घायल, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, चार की मौत, कई लोग हुई घायल, मचा कोहराम
Wed, 23 Aug 2023 07:42 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 23 Aug 2023 07:42 PM IST
सार
Saharanpur News : सहारनपुर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बागड़ जाने वाले श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर जनता रोड पर बांदकी के पास नाले में पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 से 50 लोग सवार थे। इनमें से किशोर और महिला समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। अभी तक जिला अस्पताल में दो घायल पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कई लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक बिलाल खेड़ी के रहने वाले थे। मरने वालों में मंगलेश (55) और उसकी (3) पुत्री अदिति साहित एक अज्ञात किशोरी है। अभी मौके पर राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पति की अजीब डिमांड: पतली पत्नी नहीं पसंद, बंधक बनाकर देता है यातनाएं, मामले का सच जानकर अफसर भी हैरान
विज्ञापन
अभी सात-आठ श्रद्धालु लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम तलाश में लगी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन