फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: three children drowned in the pool while bathing in Hindon in Saharanpur, one died

UP: सहारनपुर में बड़ा हादसा, हिंडन में नहाते वक्त कुंड में डूबे तीन बच्चे, एक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 18 Jul 2023 08:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Jul 2023 08:22 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां छुटमलपुर में हिंडन नदी में नहाते वक्त तीन बच्चे पानी में डूब गए। दो बच्चों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन एक की मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
UP: three children drowned in the pool while bathing in Hindon in Saharanpur, one died
हिंडन में हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिंडन नदी में नहाते वक्त तीन बच्चें डूबे गए। इनमें से दो को तो आस पास मौजूद लोगों ने बचा लिया लेकिन एक की मौत हो गई। बच्चे की मौत के उसके परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर अग्रिम कार्रवाई शुरु की।

विज्ञापन


फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर संभालकी के पास से हिंडन नदी होकर बहती है। मंगलवार की शाम पांच बजे तीन बच्चे कन्हैया 10 पुत्र रविंद्र निवासी हरनाम सिंह नगर, आदित्य 9 पुत्र अवनीश तथा हर्ष 10 पुत्र राजेश निवासीगण महाराणा प्रताप कालोनी परिजनों को बिना बताए नहाने के लिए हिंडन नदी पर चले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Flood in Bijnor: कुदरत की मार, पानी में गाड़ी, सड़क पर नाव, एनाउंसमेंट सुनते ही बढ़ जाती हैं लोगों की धड़कनें

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों नहाते वक्त पुल के नीचे बने कुंड की तरफ चले गए तो अचानक डूबने लगे। यह देख आस पास खडे़ अलीपुर संभालकी के तैराक युवक तस्लीम, बिलाल, मौ जैद, दानिश, फैजल और सद्दाम आदि नदी में कूद पड़े और उन्होंने काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला।

इसके बाद इन्हें फतेहपुर सीएचसी लाया गया जहां कन्हैया को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बाकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चें कसबे के वैदिक शिक्षा निकेतन की कक्षा छह में पढ़ते हैं। 

कन्हैया के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसकी एक बड़ी बहन तथा एक छोटा भाई है। पिता देहरादून में मजदूरी करते हैं। जबकि मां नहीं है। पुलिस द्वारा हादसे की सूचना दिए जाने के बाद रविंद्र देहरादून से छुटमलपुर के लिए चल दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि शव का पंचनामा भर दिया गया है। मृतक के पिता रविंद्र के आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed