फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Sajid Chowdhary has joined BSP Party and Imran Masood said that MLA Ashu Malik has trapped by Lala

UP: BSP में शामिल हुए साजिद, सपा के टिकट पर लड़ा था मेयर का चुनाव, इमरान बोले- विधायक आशु को लाला ने फंसा लिया

Wed, 26 Apr 2023 08:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Apr 2023 08:35 PM IST
सार

Saharanpur News : बसपा में शामिल हुए साजिद चौधरी ने पिछली बार सपा के टिकट पर महापौर का चुनाव लड़ा था। वहीं, इमरान मसूद ने कहा कि विधायक आशु मलिक सीधे आदमी हैं उन्हें लाला ने फंसा लिया है।

विज्ञापन
UP: Sajid Chowdhary has joined BSP Party and Imran Masood said that MLA Ashu Malik has trapped by Lala
इमरान मसूद, बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में बसपा नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि विधायक आशु मलिक सीधे आदमी हैं उन्हें लाला ने फंसा लिया है, जिसकी वजह से वह अब भटकते फिर रहे हैं।

विज्ञापन


इमरान मसूद 62 फुटा रोड पर हुए कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान बीते चुनाव में सपा के टिकट पर महापौर का चुनाव लड़े साजिद चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ बसपा ज्वॉइन की।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली से जुड़े सवाल पर इमरान ने कहा कि बढ़िया पहलवानी हो रही है। सामने इमरान मसूद जैसा पहलवान है। इसलिए योगी जी को आने की जरूरत पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर कब रुकेंगे हमले: सुर्खियों में यूपी का ये जिला, खूंखार गुलदार ने छीन लीं चार जिंदगियां, दहशत में पूरा शहर

सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार सिंह को गले लगाने से जुड़ा फोटो वायरल होने के सवाल पर इमरान ने कहा कि ईद पर ईदगाह में आशु मलिक उन्हें मिले थे, जिनको गले लगाया था। ऐसे ही भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय सिंह सामने टकरा गए, जिन्हें गले लगाया है। क्योंकि सहारनपुर का कल्चर ऐसा ही है। राजनीति अपनी जगह है और सामाजिक रिश्ते अपनी जगह।

इससे पहले बसपा के उत्तराखंड प्रभारी नरेश गौतम ने सपा नेता साजिद चौधरी को माला पहनाकर उनका बसपा में स्वागत किया। इसके बाद इमरान मसूद ने बसपा में आए कई कार्यकर्ताओं को माला पहनाई।

यह भी पढ़ें: Meerut: ऑनलाइन तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, चुनाव में खून-खराबे के लिए तैयार किए जा रहे थे हथियार, दो गिरफ्तार

बसपा ज्वॉइन करने वालों में महमूद, आमिर खान, आबिद, परवेज, शहजाद चौधरी, नौशाद चौधरी, सखावत अली, फारूख अली, गुलजार, शराफत, अब्दुल गफ्फार, रिफाकत अली, आसिफ आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed