{"_id":"67a07d2f433f612334060bb1","slug":"up-saharanpur-youth-murdered-in-wayanad-friend-and-his-wife-strangled-cut-in-two-and-threw-body-2025-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर के युवक की वायनाड में हत्या... दोस्त और उसकी पत्नी ने गला दबाया, दो हिस्सों में काटकर फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर के युवक की वायनाड में हत्या... दोस्त और उसकी पत्नी ने गला दबाया, दो हिस्सों में काटकर फेंका शव
Mon, 03 Feb 2025 01:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:54 PM IST
सार
सहारनपुर का मुकीम केरल के वायनाड में पेंट और पॉलिश का काम करता था। वहीं पर उसकी दोस्ती आरिफ से हो गई थी। दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
मुकीम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव समसपुर के युवक की सहारनपुर निवासी दोस्त ने पत्नी के साथ मिलकर केरल के वायनाड में गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। वेल्लामुंडा थाना पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नकुड़ की ग्राम पंचायत भैरमऊ के मजरे गांव समसपुर निवासी मुकीम (29) पुत्र खुर्शीद पिछले करीब दस वर्ष से केरल के वायनाड जनपद में वेल्लामुंडा थाना क्षेत्र में रहकर पेंट व पॉलिश का काम करता था। वहीं पर मुकीम की मुलाकात सहारनपुर के युवक मोहम्मद आरिफ से हुई। आरिफ भी पेंट पॉलिश का ही काम करता था। एक साथ काम करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हो गई। वेल्लामुंडा थाना प्रभारी अशरफ एस के मुताबिक आरिफ और मुकीम अच्छे दोस्त थे। मृतक के भाई मोहसिन ने बताया कि दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को आरिफ ने प्लान के तहत मुकीम को अपने घर बुलाया और अपनी पत्नी सैनाबा के साथ मिलकर मुकीम की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद धारदार हथियार से शव के दो टुकड़े कर एक बक्से और एक ट्रेवल बैग में रख लिए। इसके बाद किराये के एक टेंपो मे रखकर एक हिस्सा केले के खेत में और दूसरा हिस्सा नदी में फेंक दिया। आरिफ को घर छोड़ने के बाद टेंपो चालक ने सीट पर खून लगा देखा तो उसने सूचना वेल्लामुंडा थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। मृतक मुकीम चार भाई बहनों मे सबसे बड़ा और अविवाहित था।