फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Principal of Government Medical College removed after complaint to Deputy Chief Minister Brijesh Pathak

UP: आखिर गिरी गाज, हटाए गए राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, व्यवहार ठीक नहीं होने पर हुई कार्रवाई

Mon, 27 Mar 2023 09:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Mar 2023 09:56 PM IST
सार

Saharanpur News : आखिर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर गाज गिर गई। कुछ दिन पहले निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री से प्राचार्य की शिकायत की गई थी।

विज्ञापन
UP: Principal of Government Medical College removed after complaint to Deputy Chief Minister Brijesh Pathak
प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी सहारनपुर के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को हटा दिया है। उन्हें मेरठ राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्घ किया है। उनके स्थान पर राजकीय मेडिकल फिरोजाबाद की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा को नई जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव आलोक कुमार द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को हटा दिया है। अब उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज मेरठ में संबद्घ किया है। उनके स्थान पर फिरोजाबाद राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा को तैनात किया गया है। कई साल पहले जब पिलखनी में राजकीय मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ था। उस समय डॉ. संगीता अनेजा यहां रह चुकी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फांसी देने की मांग: जेल में पेटभर खाना खाया, फिर चैन की नींद सोए हत्यारे, ठुमके लगाती दिखी कातिल मां
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी का निरीक्षण किया था। तब कई जनप्रतिनिधियों ने प्राचार्य की शिकायत की थी। उप-मुख्यमंत्री को अवगत कराया था कि प्राचार्य का व्यवहार ठीक नहीं है और न ही संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। मरीजों को बेहतर सुविधा न मिलने से सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। नागरिकों ने भी बेहतर सुविधा न होने की शिकायत की थी। डॉ. अरविंद त्रिवेदी के हटाए जाने के पीछे उक्त शिकायत मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: तालिबानी सजा: युवक का मुहं काला कर किया गंजा, फिर पहनाई जूते-चप्पलों की मामा, मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed