फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Nitin Nabin and Pankaj Chaudhary Offer Prayers at Ravidas Temple, Have Meal at BJP Worker’s Home

यूपी: रविदास मंदिर में पूजन कर भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे नितिन नवीन, चावल-दाल और शक्कर चावल का किया भोजन

Tue, 22 Sep 2026 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Sep 2026 05:44 PM IST
सार

सहारनपुर के ओजपुरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविदास मंदिर पहुंचे। पूजन के बाद उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी अजब सिंह के घर भोजन किया।

विज्ञापन
UP: Nitin Nabin and Pankaj Chaudhary Offer Prayers at Ravidas Temple, Have Meal at BJP Worker’s Home
रविदास मंदिर से निकलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के ओजपुरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी अजब सिंह के घर पहुंचे। दोनों नेताओं ने रविदास मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यकर्ता के घर दाल-चावल और शक्कर चावल का भोजन किया।

विज्ञापन


रविदास मंदिर में की पूजा-अर्चना
नितिन नवीन और पंकज चौधरी ओजपुरा स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद दोनों नेता भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी अजब सिंह के घर पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: पुराने अनुभव और नई टीम के साथ नितिन नवीन ने किया मंथन, 2027 के चुनाव को लेकर तैयार किया रोडमैप

विज्ञापन
विज्ञापन

पसंद के अनुसार बनाया गया भोजन
चौधरी अजब सिंह के घर नेताओं के लिए दाल-चावल और शक्कर चावल तैयार किया गया था। अजब सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को चावल-दाल और शक्कर पसंद है। इसी के अनुसार भोजन तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि भोजन की तैयारियों में पूरा परिवार लगा हुआ था।

35 साल से भाजपा में सक्रिय
अजब सिंह ने बताया कि वह पिछले 35 वर्षों से भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। वर्ष 1991 में उन्होंने एबीवीपी की ओर से जैन कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद वह उत्तराखंड के देहरादून स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता रहे और सेवानिवृत्त हुए।

परिवार में पत्नी और तीन बच्चे
अजब सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर आने को लेकर परिवार ने भोजन की तैयारियां की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed