फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Nikay Chunav: BSP will contest on all seats and 10 SP claimants applied for the post of mayor

UP Nikay Chunav: मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी बसपा, महापौर पद के लिए सपा के 10 दावेदारों ने किए आवेदन

Sat, 01 Apr 2023 09:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Apr 2023 09:39 PM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023 : बसपा ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की बात कही है। उधर, महापौर पद के लिए सपा के 10 दावेदारों ने आवेदन किए।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: BSP will contest on all seats and 10 SP claimants applied for the post of mayor
बसपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा की नकुड़ विधानसभा की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते प्रत्येक सेक्टर के बूथ को मजबूत कर पालिका चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने के लिए कहा गया। उधर, महापौर पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक सपा के 10 दावेदारों ने आवेदन किए।

विज्ञापन


सहारनपुर में शनिवार को नकुड़ रोड स्थित संत रविदास धर्मशाला में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बसपा के उत्तराखंड व पश्चिम उप्र संयोजक काजी इमरान मसूद ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें जो असीम प्यार आशीर्वाद देकर विश्वास जताया है उसे कायम रखना है। जनपद की नगर निकाय की सभी सीटों पर बसपा प्रत्याशी विजयी हों इसके लिए कार्यकर्ता सभी सेक्टर एवं बूथों को मजबूत कर प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन


उत्तराखंड प्रभारी मंडल कोऑर्डिनेटर नरेश गौतम ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ही आमजन का रुझान बसपा की ओर बढ़ रहा है। निश्चित रूप से अगली सरकार बसपा की ही होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पालिका चुनाव में सक्रिय होकर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को विजयी बनाने में कोई कसर बाकी न छोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर पद के लिए सपा में आए दस आवेदन
जनपद में सपा की बैठक में महापौर पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक 10 दावेदारों ने आवेदन किए। पूर्व विधायक मसूद अख्तर भी मेयर पद के टिकट के दावेदारों की लाइन में हैं। आवेदन की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। बैठक के बाद सभी पदाधिकारी डॉक्टर कलीम अहमद से मिले और महापौर का चुनाव लड़ने के प्रस्ताव रखा। जिसे उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे राजनीति में आने के इच्छुक नहीं हैं।

शनिवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल है। इसलिए सभी बूथ कमेटियों को मजबूत किया जाए। चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता अपने आवेदन कार्यालय में जमा करा दें। उन्होंने बताया कि महापौर पद के लिए दस आवेदन आए हैं। इनमें पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया, विजेश कुमार, परीक्षित वर्मा, इसरार प्रमुख, मांगेराम कश्यप, हरपाल वर्मा, अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी और एक विधायक आशु मलिक के परिजन हैं।

यह भी पढ़ें: पति का दर्द: प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार, साहब! पत्नी कराती है सफाई, मना करने पर करती है पिटाई

पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि नगर निकायों में जीत हासिल करने के जज्बे के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा के लिए नगर निकायों का चुनाव महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पूर्व विधायक मनोज चौधरी एवं देवबंद विधानसभा क्षेत्र प्रभारी कार्तिक राणा आदि ने भी विचार रखे।

यह भी पढ़ें: UP: क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ की हत्या में शामिल रहा 50 हजार का इनामी राशिद मुठभेड़ में ढेर

बैठक के बाद सपा के पदाधिकारियों ने डॉ. कलीम अहमद से मिलकर उनके सामने महापौर पद के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनने का प्रस्ताव रखा। इस पर डॉ. कलीम अहमद ने इनकार करते हुए कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed