फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Two youths of Haryana has died by drowned in Yamuna river in Saharanpur

हादसा: हरियाणा के दो दोस्तों की यमुना नदी में डूबकर मौत, गोताखोरों ने निकाले शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 22 Jun 2021 01:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Jun 2021 01:00 PM IST
सार

हरियाणा के दो दोस्तों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। उधर, मौत की सूचना मिलने पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP News: Two youths of Haryana has died by drowned in Yamuna river in Saharanpur
सहारनुपर: मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दो युवकों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि गंगा दशहरा के बाद हरियाणा से गंगोह क्षेत्र में स्नान करने आए दो दोस्त यमुना नदी में डूब गए। वहीं सूचना मिलने पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
बताया गया कि दौलतपुर घाट पर बने यमुना नदी पुल पर मेला लगा था। वहीं मेला समाप्त होने के बाद रविवार शाम को 28 वर्षीय रणजीत सिंह निवासी शेरगढ़ टापू और 30 वर्षीय सुनील कुमार निवासी कुंजपुरा (हरियाणा) यमुना नदी में स्नान करने आए थे। अपनी बाइक नदी के किनारे खड़ी करने के बाद यमुना नदी में नहाने के लिए घुस गए। वे स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। 
विज्ञापन


वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने दो बाइकों को जब लावारिस अवस्था में खड़ी देखी तो उन्होंने छानबीन की। दोनों बाइकों के पास से मोबाइल और कपड़े मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के नंबर पर फोन कर सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों युवकों को तलाशना शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों से जब काम नहीं चला तो यमुना नगर से गोताखोर बुलाए गए और उनकी मदद से सोमवार रात दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। 

सीओ गंगोह रिजवान अहमद का कहना है कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया, इसलिए दोनों शव पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed