{"_id":"64426ebb1d8ae68d59087756","slug":"up-news-six-students-are-injured-after-van-and-car-collide-in-saharanpur-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: स्कूल के बच्चों की वैन से टकराई कार, रोड पर मची चीख-पुकार, छह बच्चे हुए चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: स्कूल के बच्चों की वैन से टकराई कार, रोड पर मची चीख-पुकार, छह बच्चे हुए चोटिल
Fri, 21 Apr 2023 04:39 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Apr 2023 04:39 PM IST
सार
Saharanpur News : स्कूल के बच्चों की वैन एक कार से टकरा गई। इस दौरान रोड पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में छह बच्चे चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में स्कूल के बच्चों की वैन और कार की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से करीब छह छात्र-छात्राएं चोटिल हो गए हैं। वहीं, राहगीरों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम तिवाया में स्थित आर के जूनियर हाई स्कूल की वैन दिनारपुर से बच्चों को लेकर जा रही थी। जैसे ही गांव तिवाया के समीप घूम पर पहुंची तो सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। वहीं, कार से टकराने के बाद वैन में सवार आधा दर्जन बच्चे चोटिल हो गए। वहीं, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने उन्हें वैन से बाहर निकाला। बताया गया कि नैनी, वंश, दीक्षित, अंश, आर्य, महरी, वंश आदि चोटिल हुए हैं। सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, इस काम के लिए घर से निकला था नौकर
विज्ञापन
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान स्कूल संचालक को घटना के बारे में जानकारी दी गई। लेकिन स्कूल संचालक मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बर्गर के ऑर्डर में देरी पर पूर्व सांसद के बेटे ने तानी रिवॉल्वर, सहमे लोग, CCTV से सामने आएगा सच
प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।