फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: raid in 24 spa centers in Saharanpur and police arrested 10 boys and 30 girls

24 स्पा सेंटरों पर छापा: पकड़े इतने युवक-युवतियां, दंग रह गए अफसर, संचालक हुए फरार, जल्द खुलेंगे बड़े राज

Wed, 31 May 2023 09:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 May 2023 09:10 PM IST
सार

UP News : सहारनपुर में 24 स्पा सेंटरों पर छापा पड़ा है। इन सभी स्पा सेंटरों से 10 युवक और 30 युवतियां पकड़ी गईं हैं। हालांकि कई स्पा सेंटरों के संचालक फरार हो गए।

विज्ञापन
UP News: raid in 24 spa centers in Saharanpur and police arrested 10 boys and 30 girls
सहारनपुर में स्पा सेंटरों पर छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से सहारनपुर में चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस की तीन स्पेशल टीमों ने छापा मारकर कार्रवाई की। स्थानीय चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारियों को सूचना नहीं दी गई। इसके बाद घंटाघर, पार्श्वनाथ प्लाजा और जीएनजी मॉल में चल रहे 24 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक युवक-युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले काफी समय से एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को सूचना मिल रही थी कि महानगर में चल रहे स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्य हो रहा है। एसएसपी ने एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को कार्रवाई के लिए कहा। बुधवार की शाम एसपी सिटी ने तीन टीमों का गठन किया। एक टीम ने एसपी सिटी के साथ पार्श्वनाथ प्लाजा, दूसरी टीम ने सीओ द्वितीय जितेंद्र शर्मा के साथ जीएनजी मॉल और तीसरी टीम ने बेहट सीओ रूचि गुप्ता के साथ घंटाघर पर चल रहे स्पा सेंटरों में छापामारी की कार्रवाई की।

विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि तीनों जगहों पर 24 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की गई। यहां से 10 युवकों और 30 से अधिक युवतियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें स्पा सेंटरों के मैनेजर भी शामिल है, जबकि कुछ जगहों से स्पा सेंटरों के मालिक फरार हो गए। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन स्थित महिला थाने ले आई, जहां पर युवतियों से पूछताछ के बाद उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। ये युवतियां स्पा सेंटरों पर नौकरी करती हैं, जबकि युवक पुलिस हिरासत में है।

इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को नहीं दी गई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध हैं। पता लगा है कि चौकी प्रभारियों को स्पा सेंटरों में गलत कार्य होने की जानकारी थी। इसके बाद भी इन्होंने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता

नेताओं का संरक्षण होने की चर्चा
कुछ नेताओं के संरक्षण में स्पा सेंटरों के चलने की चर्चा है। सूत्र बताते हैं कि इसमें सत्ताधारी पार्टी और दूसरे दलों के नेता भी शामिल है, जो स्पा सेंटरों के संचालकों को संरक्षण देते थे और अभी तक पुलिस से बचाते रहे।

यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता

दर्ज होगी रिपोर्ट
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कार्रवाई के बाद मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर स्पा सेंटरों के संचालकों, मैनेजरों, मालिकों और वहां नौकरी करने वाले युवक व युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed