फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: One kg silver looted in broad daylight in Saharanpur, three fearless criminals committed the crime

UP News: सहारनपुर में दिनदहाड़े एक किलो चांदी लूटी, बेखौफ तीन बदमाशों ने इस अंदाज में की वारदात

Sun, 24 Aug 2025 05:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 24 Aug 2025 05:35 PM IST
सार

Saharanpur News: शंकरपुरी मार्ग पर सराफ अजीत कुमार और उनका पोता शिवा रोज की तरह दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया और थैला लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
UP News: One kg silver looted in broad daylight in Saharanpur, three fearless criminals committed the crime
पुलिस ने शुरू की जांच। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : crime

विस्तार

देहात कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुरी मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने सराफ विक्की की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद हैंडल में बंधा हुआ करीब एक किलो चांदी की पाजेब से भरा थैला लेकर भाग गए।

विज्ञापन


मोहल्ला न्यू हनुमान नगर निवासी सराफ अजीत कुमार ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से गांव सलेमपुरी भूकड़ी में चांदी की पाजेब बेचने का काम करते हैं। वह प्रतिदिन की तरह अपने पोते शिवा के साथ दुकान के लिए निकले थे। गांव शंकरपुरी से आगे रास्ते में पहुंचे, तभी सामने से काले रंग की बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने विक्की की बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। इससे सराफ व उनका पौता गिर गए। 
विज्ञापन


बाइक सवार युवकों ने विक्की की बाइक के हैंडल में बंधा चांदी की पाजेब से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। थैले में करीब एक किलो चांदी की पुरानी व नई पाजेब थी। पीड़ित थाने पहुंचा और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed