{"_id":"613a1a4dae63e307e1046597","slug":"up-news-now-free-wifi-facility-get-on-five-places-in-saharanpur-city-after-the-instructions-of-yogi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अब सहारनपुर में पांच स्थानों पर फ्री मिलेगी वाई-फाई की सुविधा, योगी सरकार ने पत्र भेजकर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अब सहारनपुर में पांच स्थानों पर फ्री मिलेगी वाई-फाई की सुविधा, योगी सरकार ने पत्र भेजकर दिए निर्देश
Thu, 09 Sep 2021 07:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:59 PM IST
सार
सहारनपुर में अब पांच स्थानों पर वाई-फाई की फ्री सुविधा मिलेगी। योगी सरकार ने नगर निगम को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं। वहीं निगम द्वारा पांचों स्थानों को चिह्नित भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
Wifi
- फोटो : pixabay
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगरवासियों को पांच सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। जिन स्थानों पर सेवा दी जाएगी, उनको चिह्नित भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव के पत्र के बाद पांच स्थानों को किया चिह्नित
बता दें कि इस संबंध में अपर मुख्य सचिव का भी पत्र नगर निगम को आया है। सेवा इसी महीने के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे द्वारा निगम को पत्र भेजकर स्मार्ट सिटी योजना के तहत मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि सेवा देना संभव ना हो तो कम से कम नगर निकाय के स्तर से शहर में कम से कम दो स्थानों पर उपकरण सहित यह सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन
शहर में इन स्थानों पर शुरू होगी वाई-फाई की सुविधा
अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने तीन दिन पहले ही नगर निगम का दौरा किया था। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की जानकारी ली थी। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वाई-फाई सेवा नगरीय निकायों व जिला मुख्यालयों पर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के पास के स्थानों, तहसील, कचहरी, ब्लॉक, मुख्य बाजारों और रजिस्ट्रार कार्यालयों आदि पर शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि फिलहाल शहर में पांच जगहों को चिह्नित कर लिया गया है। इसी महीने के अंत तक सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया है।