फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Mother and son dies in road accident on national highway at Saharanpur

सहारनपुर में फिर दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी बाइक, मां-बेटे की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 18 Mar 2021 05:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Mar 2021 05:46 PM IST
सार

  • सहारनपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत
  • ट्रक में पीछे से घुसी थी बाइक, मौके पर हुई मौत
  • हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
UP News: Mother and son dies in road accident on national highway at Saharanpur
ट्रक में घुसी बाइक, मां-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में गुरुवार को एक और बड़ा हादसा हो गया। नागल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-344 के बाईपास पर बालू रेत से भरे ट्रक के पीछे बाइक घुसने से मां-बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन

 
थाना ननौता क्षेत्र के गांव याहियापुर निवासी करीब 26 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र नरेश अपनी मां विद्या को लेकर बाइक से गागलहेड़ी की ओर जा रहा था। लखनौर स्थित फ्लाईओवर से करीब 100 मीटर दूर बाइक आगे चल रहे बालू रेत से भरे ट्रक में घुस गई। 
विज्ञापन


बताया गया कि बाइक और मां-बेटे करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। लोगों के शोर मचाने पर ट्रक चालक ने ट्रक को रोका। पुलिस व आसपास के लोगों ने शव ट्रक के नीचे से निकाले। युवक के पास हेलमेट था लेकिन सर पर लगाने की पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं युवक के मोबाइल से दोनों की पहचान हुई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना-2
नागल थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर बलियाखेड़ी रेलवे फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती फ्लाईओवर के नीचे गिर गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


यह भी पढ़ें: मेरठ में नकली शराब बनाने का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में खाली बोतलें बरामद और...

देवबंद थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा शेखा निवासी अविनाश उर्फ चिंटू (26 वर्ष) पुत्र नैन सिंह अपनी पत्नी निशु (24 वर्ष) के साथ गुरुवार को अपने गांव से गागलहेड़ी की ओर जा रहे थे। करीब 12 बजे जैसे ही वे रेलवे फ्लाईओवर पर चढ़े तो पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों उछलकर फ्लाईओवर के बीच छूटी जगह में करीब 30 फुट नीचे सड़क पर जा गिरे। नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि बाइक चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed