{"_id":"6149f1ee8ebc3e9d5d2d5204","slug":"up-news-inspector-husband-has-fired-on-his-wife-but-victim-woman-said-that-they-have-compromised","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर की करतूत: पिस्टल से पत्नी पर चलाई गोली, पीड़ित महिला ने सीओ से कहा- हो गया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर की करतूत: पिस्टल से पत्नी पर चलाई गोली, पीड़ित महिला ने सीओ से कहा- हो गया समझौता
Tue, 21 Sep 2021 08:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Sep 2021 08:23 PM IST
सार
इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी पर पिस्टल से गोली चला दी। इसके बाद इंस्पेक्टर ने दोनों के बीच समझौता होने की बात कही। वहीं सीओ के ऑफिस पहुंची पीड़ित महिला ने कहा कि अब दोनों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
फायरिंग।
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में इंस्पेक्टर पति पर गोली चलाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला सीओ के सामने पेश हुई। उसने दावा किया कि पड़ोसी के कहने पर पति के खिलाफ तहरीर दी थी। अब उसका केस वापस कर दो, उनमें समझौता हो गया है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित विर्णका कॉलोनी में जंधेडी गांव निवासी इंसपेक्टर सुनील दत्त परिवार के साथ रहता है। इंस्पेक्टर की आगरा में तैनाती है। रविवार की रात इंस्पेक्टर का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मनप्रीत मर्डर केस: खूब पिलाई बीयर, फिर लोहे की रॉड से वार... आखिरी सांस तक ट्रक से कुचला, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद पत्नी ने आरोप लगाया था कि इंस्पेक्टर पति ने उसके साथ मारपीट की और पिस्टल से उस पर गोली चलाई। इसमें वह बाल-बाल बच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू ही की थी कि सोमवार को महिला सीओ दौराला आशीष शर्मा के पास पहुंच गई। उसने पति से समझौता होने का दावा करते हुए रिपोर्ट वापस लेने की बात कही। सीओ ने इस बारे में थाना पुलिस को ठीक से जांच करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी का तोहफा: बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें