फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Free Wi-Fi facility continues at five places of Saharanpur city, two thousand people took advantage

सहारनपुर: शहर के इन पांच स्थानों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा जारी, दो हजार लोगों ने उठाया लाभ

Tue, 16 Nov 2021 08:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Nov 2021 08:25 PM IST
सार

सहारनपुर जिले में पांच स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा जारी है। अभी तक दो हजार लोग फ्री वाई-फाई का लाभ उठा चुके हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जनता के फीडबैक पर शहर के कुछ अन्य प्रमुख स्थानों पर भी यह सुविधा निकट भविष्य में शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
UP News: Free Wi-Fi facility continues at five places of Saharanpur city, two thousand people took advantage
सहारनपुर में फ्री वाई-फाई की सुविधा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में नगर निगम द्वारा शहर के पांच स्थानों पर शुरू की गई फ्री वाईफाई सुविधा का करीब दो हजार लोग लाभ उठा चुके हैं। यह सुविधा दीवानी कचहरी, कलक्ट्रेट, नगर निगम परिसर, जिला अस्पताल के अतिरिक्त रोडवेज बस स्टैंड (अग्रसेन चौराहा) पर चल रही है।

विज्ञापन


नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम ने प्रथम चरण में महानगर के पांच महत्वपूर्ण स्थानों पर करीब एक महीना पहले फ्री वाईफाई सेवा शुरू की थी। आज इंटरनेट का जमाना है, हर कोई इंटरनेट का लाभ उठाना चाहता है, साथ ही बाहर से आने वाले टूरिस्ट व अन्य यात्रियों के लिए भी यह लाभकारी है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लगभग दो हजार लोग लाभ उठा चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जनता के फीडबैक पर शहर के कुछ अन्य प्रमुख स्थानों पर भी यह सुविधा निकट भविष्य में शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के आईटी अधिकारी मोहित तलवार ने बताया कि उक्त स्थानों पर सुविधा का लाभ उठाने के लिए फोन की वाईफाई सेटिंग में जाकर नगर निगम की फ्री वाईफाई सेलेक्ट करें। इसके बाद पोर्टल वाले पेज पर अपना मोबाइल नंबर डाले और एसएमएस द्वारा प्राप्त ओटीपी डालें। उसके बाद मोबाइल से इंटरनेट का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed