{"_id":"6151ff128ebc3e01f9263c48","slug":"up-news-fight-in-two-sides-and-five-peoples-injured-in-the-market-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: बाजार में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल, ये रही विवाद की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: बाजार में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल, ये रही विवाद की वजह
Mon, 27 Sep 2021 10:57 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:57 PM IST
सार
सहारनपुर के नखासा बाजार में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए हैं। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
सहारनपुर में बाजार में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में नगर कोतवाली के नखासा बाजार में किसी बात लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। वहीं देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। बताया गया कि मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटना सोमवार की रात पौने दस बजे की है। पुलिस के मुताबिक, नखासा बाजार में असलम की सराफ की दुकान है। उसके ठीक सामने चांद की जूतों की दुकान है। दोनों कारोबारियों में रात पौने दस बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। वहीं बात इस हद तक बढ़ी की दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान अन्य कारोबारियों ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भारत बंद: मेरठ में हाईवे पर सजी हुक्के की चौपाल, किसानों के चक्का जाम से जनता हुई बेहाल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
बता दें कि मारपीट के दौरान जमकर हंगामा हुआ और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। उधर, मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: मौलाना कलीम ने रिमांड पर खोले अहम राज, एटीएस ने अब मेरठ के लावड़ से युवक को उठाया
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए है। सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।