फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Farmer Sethpal Singh of Saharanpur honored with Padma Shri by President Ram Nath Kovind

सहारनपुर: किसान सेठपाल सिंह ने किया जिले का नाम रोशन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया पद्मश्री से सम्मानित

Mon, 21 Mar 2022 10:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Mar 2022 10:19 PM IST
सार

सहारनपुर के किसान सेठपाल सिंह ने जिले का नाम रोशन किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।

विज्ञापन
UP News: Farmer Sethpal Singh of Saharanpur honored with Padma Shri by President Ram Nath Kovind
किसान सेठपाल सिंह को सम्मानित करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान कृषि विविधीकरण के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों के लिए दिया गया है।

विज्ञापन


जनपद के गांव नंदी फिरोजपुर निवासी प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह पिछले कई वर्षों से कृषि में नए-नए प्रयोग कर किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उनका चयन पद्मश्री पुरस्कार के लिए होने की घोषणा की गई थी। इससे पहले भी उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कॉलेज की डीन बनना चाहती थी प्रोफेसर आरती भटेले: प्रेमी बिल्डर के साथ रची बड़ी साजिश, फिर पांच लाख में दी हत्या की सुपारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें आईसीएआर से वर्ष 2012 में नवोन्मेषी कृषक सम्मान, आईसीएआर से ही वर्ष 2014 में जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्कार और वर्ष 2020 में अध्येता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: हाई प्रोफाइल केस का खौफनाक राज: महिला प्रोफेसर समेत सामने आए ये बड़े चेहरे, उधम सिंह के शूटरों ने बरसाईं थीं ताबड़तोड़ गोलियां, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed