फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Disclosure of policeman negligence in inspection of Saharanpur commissioner Lokesh M

Saharanpur Traffic System: पुलिसकर्मी की लापरवाही का खुलासा, मंडलायुक्त बोले- एसी में बैठने के लिए नहीं किया नियुक्त

Tue, 17 May 2022 07:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 May 2022 07:47 PM IST
सार

मंडलायुक्त के निरीक्षण में पुलिसकर्मी की लापरवाही का खुलासा हुआ है। इस दौरान पुलिसकर्मी जवाब नहीं दे पाया तो मंडलायुक्त ने कहा कि एसी में बैठने के लिए नियुक्त नहीं किया है। 

विज्ञापन
UP News: Disclosure of policeman negligence in inspection of Saharanpur commissioner Lokesh M
सहारनपुर में मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम परिसर में बने आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में तैनात पुलिसकर्मियों को यह मालूम नहीं है कि यातायात को सेंटर से कैसे संचालित और नियंत्रित किया जाए। यह खुलासा सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चेयरमैन/मंडलायुक्त लोकेश एम के निरीक्षण के दौरान हुआ, जब उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों से पूछ लिया कि सेंटर में बैठकर कैसे यातायात को नियंत्रित करेंगे। इस पर पुलिसकर्मी बगलें झांकने लगे। इसके बाद मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसपी यातायात को मौके पर बुलाकर प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंडलायुक्त लोकेश एम. मंगलवार की दोपहर आईसीसीसी पहुंचे। यहां उन्होंने आईसीसीसी में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आईसीसीसी में तैनात पुलिसकर्मियों से आईसीसीसी से यातायात को नियंत्रित करने की जानकारी देने को कहा, जिस पर पुलिसकर्मी सही से जवाब नहीं दे सके। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आपको यहां सुबह से शाम तक एसी में बैठने के लिए तैनात नहीं किया गया है। उन्होंने तैनात यातायात सिपाही से सेंटर में बैठकर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए शहर के किसी भी चौराहे पर अनाउंस करके दिखाने को कहा तो वह भी ठीक से नहीं कर सके। इस पर सिपाही को डांटते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Big Action: भूमाफिया यशपाल पर शिकंजा, 24 घंटे से ज्यादा गरजा बुलडोजर, जमींदोज हुई आलीशान हवेली, देखें तस्वीरें

इसके बाद उन्होंने एसपी यातायात प्रेमचंद को मौके पर बुलवाया और सेंटर में प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। जिससे कि आईसीसीसी को स्थापित करने का उद्देश्य पूरा हो सके। उन्होंने सड़कों और चौराहों व तिराहों पर यातायात के नियम तोड़ने वालों को सेंटर में बैठकर ही चिह्नित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी यातायात ने शीघ्र प्रशिक्षित कर तैनात करने के लिए मंडलायुक्त को आश्वस्त किया। 

इसके बाद मंडलायुक्त ने एनईसी के प्रोजेक्ट हेड विजय विशाल, प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक जोशी के साथ बैठक कर एनईसी द्वारा यातायात व्यवस्था के लिए किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता यातायात अमरेंद्र सिंह, सीएस शंकर तायल, आईआईटी. रुड़की के प्रोजेक्ट असिस्टेंट योगेश, दानिश और आईटी अधिकारी मोहित तलवार आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: BKU Split: बड़ी मुश्किल में भाकियू, दस दिन के भीतर फिर लग सकता है तगड़ा झटका, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

अन्य कार्यों की भी गति धीमी 
आईसीसीसी से शहर का यातायात संचालित और नियंत्रित होना है। यातायात को सुदृढ़ बनाने के लिए शहर के चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जा रहे हैं। बीते करीब एक साल से यह कार्य चल रहा है, जो अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। इसके अलावा शहर में यातायात और सुरक्षा के लिए 896 सीसीवी लगाए जाने हैं, जो प्रमुख मार्गों, तिराहों और चौराहों पर लगेंगे, लेकिन एक साल से अधिक समय में अभी तक मात्र 55 ही सीसीटीवी लगाए जा सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed