{"_id":"60e2a6a28ebc3ea012606b63","slug":"up-news-dead-body-of-farmer-have-found-in-forest-in-a-village-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: ट्यूबवेल की होदी में पड़ी मिली किसान की लाश, मौत का कारण जानने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: ट्यूबवेल की होदी में पड़ी मिली किसान की लाश, मौत का कारण जानने में जुटी पुलिस
Mon, 05 Jul 2021 11:58 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:58 AM IST
सार
सहारनपुर के एक गांव में किसान की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौत का कारण जानने में जुट गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर: जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी धर्मेंद्र (40 वर्ष) पुत्र किशन का शव शिवपुर के जंगल मे एक ट्यूबवेल की होदी में पड़ा मिला। खेत मालिक सुनील कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।
विज्ञापन
सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक धर्मेंद्र ने सुनील का खेत ठेके पर लेकर उसमें धान की फसल बोई थी। कल देर शाम वह धान में पानी देने गया था। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं मिला। माना जा रहा है कि पानी में डूबने या फिर पानी में करंट आने के कारण मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन