फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Crime branch and police have caught illegal arms factory in Saharanpur

यूपी: क्राइम ब्रांच ने पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी, मौके से तीन आरोपी दबोचे

Mon, 12 Jul 2021 03:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Jul 2021 03:28 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को दबोचा।

विज्ञापन
UP News: Crime branch and police have caught illegal arms factory in Saharanpur
सहारनपुर में अवैध हथियार बरामद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर क्राइम ब्रांच और नगर कोतवाली पुलिस की टीम ने गांव गढ़ी मलूक से अवैध हथियारों फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने  मौके से पिस्टल, तमंचों सहित अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और नगर कोतवाली पुलिस की टीम ने गांव गढ़ी मलूक में किराये के मकान में चल रही अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी है।
विज्ञापन


मौके से आरोपी मुकीम निवासी गांव कबीरपुर ख्वाजपुरा थाना झिंझाना जनपद शामली,  शाहद्दीन निवासी गांव बरनावी थाना कैराना शामली, आबिद निवासी मोहल्ला लक्खीपुरा कांच का पुल थाना लिसाड़ी जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने शाहद्दीन कोतवाली कैराना में गैंगस्टर में निरुद्घ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हथियार हुए बरामद 
आरोपियों के पास से 13 तमंचे, दो पिस्टल, छह कारतूस, पांच अधबनी बैरल (नाल), एक कोयले की भट्टी, पंखा और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। 

वेस्ट यूपी में करते थे सप्लाई 
आरोपी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, बागपत सहित वेस्ट यूपी के जिलों में हथियार सप्लाई करते थे। आरोपी 25 हजार रुपये में पिस्टल और पांच हजार रुपये तमंचा बेचते थे। 

लगेगी गैंगस्टर, संपत्ति होगी कुर्क 
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उनकी संपत्ति कुर्क की कार्रवाई भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed