{"_id":"623dc14ce661a802805497c0","slug":"up-news-conflict-in-two-sides-in-village-of-saharanpur-and-nine-people-injured-including-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, महिला समेत नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, महिला समेत नौ लोग घायल
Fri, 25 Mar 2022 06:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Mar 2022 06:49 PM IST
सार
सहारनपुर के एक गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों से महिला समेत नौ लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
संघर्ष में घायल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव ताहरपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें एक महिला समेत नौ लोग घायल हुए है, जिन्हें पुलिस ने बेहट सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
संघर्ष की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गांव ताहरपुर निवासी राशिद पुत्र मकसूद व नुरद्दीन पुत्र नेक मोहम्मद के बीच रात किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों का आरोप है कि धारदार हथियारों से हमला किया गया। इसमें एक पक्ष से नूरद्दीन, नौशाद पुत्र मंजूर, शमीम पुत्र फकरू, जुबैर पुत्र नूरद्दीन, आशना पत्नी जुबैर, मुस्तकीम पुत्र कामिल निवासी ताहरपुर, मुर्सलीन पुत्र हमीद निवासी गांव हरड़ाखेड़ी थाना चिलकाना व दूसरे पक्ष के राशिद व वाजिद पुत्र मकसूद घायल हुए है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: योगीराज 2.0: योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनेंगे पश्चिम के ये दो चेहरे, दिनेश की जीत ने रचा था इतिहास, दिलचस्प है पूरी कहानी
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना मिर्जापुर पुलिस ने सभी घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। नूरद्दीन पक्ष का कहना है कि राशिद पक्ष के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। शाम के समय उसका बेटा जुबैर घर आ रहा था, आरोप है कि राशिद पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जब वे उसे बचाने पहुंचे तो उन्होंने उन पर भी लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया, जबकि राशिद पक्ष का कहना है कि गांव में ही उनकी आटा चक्की है। नूरदीन की भैंस उनकी आटा चक्की में घुस गई थी, जिसके लिए उन्होंने नूरद्दीन को कहा तो उन्होंने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: शपथ ग्रहण समारोह : पश्चिमी यूपी से नौ मंत्री बनने तय, मेरठ से दिनेश और सोमेंद्र का नाम, देखें पूरी लिस्ट
दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - चित्रांशु गौतम, सीओ बेहट