फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: CM's visit to Saharanpur... Former ministers and MLAs returned from the helipad

UP News: सीएम का सहारनपुर दौरा... हेलीपेड से ही लौट गए पूर्व मंत्री और विधायक, पुलिस ने रोका तो नोकझोंक

Thu, 22 Aug 2024 09:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 22 Aug 2024 09:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन के मैदान पर उतरा तो पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक नरेश सैनी व पूर्व विधायक जगपाल सिंह हेलीपैड पर स्वागत कर लौट गए।

विज्ञापन
UP News: CM's visit to Saharanpur... Former ministers and MLAs returned from the helipad
मुख्यमंत्री के आने के दौरान रोके गए राज्यमंत्री बृजेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन के मैदान पर उतरा तो पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक नरेश सैनी व पूर्व विधायक जगपाल सिंह हेलीपैड पर स्वागत कर लौट गए। मीडिया से बातचीत के दौरान इन्होंने कहा कि बैठक वर्तमान विधायकों, मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों की थी।
विज्ञापन

 

UP News: CM's visit to Saharanpur... Former ministers and MLAs returned from the helipad
सीएम से मुलाकात करने वालों के नाम लिस्ट में चेक करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एक सवाल के जवाब में डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि बैठक में किसी की उपेक्षा नहीं हुई है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में जो सीटें पार्टी हारी है, उसे लेकर अब जनता को भी पछतावा है। वहीं, राज्यमंत्री बृजेश सिंह की गाड़ी चेक करने को लेकर उनकी और समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हो गई, लेकिन कुछ ही मिनट में मामला शांत हो गया। बैठक में उन्हीं जनप्रतिनिधियों और उनकी गाड़ियों को जाने दिया, जिनके नाम लखनऊ से सूची में आए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP News: CM's visit to Saharanpur... Former ministers and MLAs returned from the helipad
पुलिस लाइन के बाहर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
पोस्टरों से गायब मिले फोटो
पिछले दिनों पार्टी में चल रही अंतरकलह क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया की बैठक के दौरान सामने आ चुकी है, जब नगर विधायक राजीव गुंबर ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया था। मुख्यमंत्री के आगमन पर कई जगहों पर पोस्टरों से राजीव गुंबर तो कई जगहों पर पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के फोटो गायब मिले। इससे साफ है कि अभी तकरार खत्म नहीं हुई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed