फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Chhath Mahaparv was celebrated with reverence in Saharanpur city

यूपी: अस्ताचल सूर्य को श्रद्धाभाव से दिया अर्घ्य, जमकर की आतिशबाजी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

Wed, 10 Nov 2021 11:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Nov 2021 11:25 PM IST
सार

सहारनपुर में बुधवार को गंगोह रोड के मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर के घाट पर बड़ी संख्या में पूर्वांचलवासी एकत्र हुए। शहर में छठ पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। पूर्वांचलवासियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया।

विज्ञापन
UP News: Chhath Mahaparv was celebrated with reverence in Saharanpur city
सहारनपुर में मनाया गया छठ पर्व। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर शहर में छठ पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। पूर्वांचलवासियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धाभाव से सूर्य की उपासना कर आतिशबाजी भी की गई। छठ मैया की मूर्ति के समक्ष पूजा अर्चना की गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। 

विज्ञापन


महानगर में गंगोह रोड के मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर के घाट पर बड़ी संख्या में बुधवार शाम पूर्वांचलवासी एकत्र हुए। बच्चों, महिलाओं, पुरुषों ने घाट पर बनाई वेदियों पर फल, सब्जी, मिठाई और गन्ने का प्रसाद चढ़ाया तथा दीप-धूप जलाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद अस्त होते सूर्य को पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। इस बार पूर्वी यमुना नहर के बीच एक भव्य मंच बनाकर छठ मैया की मूर्ति स्थापित की गई। जहां श्रद्धालुओं ने पूजा की। 
विज्ञापन


पूर्वांचलवासियों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूर्वांचल सांस्कृतिक सभा और पूर्वांचल जन कल्याण समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर लगाए गए, जिससे लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह सहित कई पार्षद और गण्यमान्य लोगों ने पहुंचकर छठ पर्व की लोगों को बधाई दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूर्वांचल कल्याण सभा द्वारा बाबा लाल दास वाड़ा स्थित पांवधोई नदी के घाट पर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्वांचल कल्याण सभा के अध्यक्ष दानिश आजम ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उदय होते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व संपन्न हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस 
छठ महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। गंगोह रोड के मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुनानहर के घाट पर भारी संख्या में पुलिस-फोर्स तैनात रहा। एसपी सिटी राजेश कुमार और एएसपी प्रीति यादव कई थानों पुलिस की पुलिस के साथ यहां मौजूद रहे। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नहर पुल पर पुलिस तैनात रही। 

नगर निगम ने कराई रंगाई पुताई और चूना छिड़काव 
छठ पर्व को हर्षोल्लास से मनाए जाने को लेकर नगर निगम ने भी पूरी तैयारियां कर रखी थीं। नगर निगम की ओर से सफाई, पथ प्रकाश सहित कई व्यवस्थाएं कराई गईं। यमुना नहर पुल पर रंगाई पुताई कराई गई थी और चूना छिड़काव के अलावा पहले ही साफ सफाई करा दी गई थी। 

सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर की अपलोड 
नदियों के घाट पर जहां एक तरफ आतिशबाजी की गई, वहीं महिलाओं, बच्चे और युवाओं ने अपने खूब सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर पर्व की शुभकामनाएं दी। 

यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें

नहर में कम रहा पानी 
इस बार पूर्वी यमुना नहर में ज्यादा पानी नहीं आया, जब श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नहर में पहुंचे तो पानी घुटने से काफी नीचे तक था। इतना पानी भी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूर्वी यमुना नहर में दो दिन पहले ही छोड़ा गया था, जबकि उससे पहले नहर सूखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed