फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: BJP jan vishwas yatra in Saharanpur and minister Bhupendra Singh has target on Akhilesh statement

जनविश्वास यात्रा: अखिलेश के बयान पर पलटवार, मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले- चोर की दाढ़ी में तिनका

Wed, 22 Dec 2021 12:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Dec 2021 12:15 PM IST
सार

सहारनपुर में पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका है। अखिलेश ने कहा था कि चुनाव आते ही ईडी और सीबीआई जांच भी शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
UP News: BJP jan vishwas yatra in Saharanpur and minister Bhupendra Singh has target on Akhilesh statement
पत्रकार वार्ता करते पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा की जन विश्वास यात्रा को लेकर सहारनपुर पहुचे पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका है। इसी वजह से अखिलेश यादव ऐसे बयान दे रहे हैं। बता दें कि अखिलेश यादव ने तीन दिन पूर्व कहा था कि जब चुनाव आते हैं तो ईडी और सीबीआई जांच भी शुरू हो जाती है।

विज्ञापन


पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जन विश्वास यात्रा को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। इससे साफ दिख रहा है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में 300 से भी अधिक सीटें जीतने जा रही हैं। इसी वजह से विपक्ष बौखलाया हुआ है और भ्रम फैला रहा है। हमारी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। काम के दम पर ही दोबारा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोग होने लगे जिंदा, पढ़िए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किट हाउस से रवाना हुई जन विश्वास यात्रा 
बुधवार की सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में भाजपा की जन विश्वास यात्रा रवाना हो गई, जो अंबेहटा, नकुड, गंगोह होते हुए शामली पहुंचकर संपन्न होगी। जिले में यात्रा की अगुवाई पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित अनेक नेता कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: टूट गए जिंदगी के वादे: जिनके साथ लिए सात फेरे, उन्हीं को उतारा मौत के घाट, खौफनाक हैं दो विवाहिता के मर्डर की कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed