{"_id":"6adfa551a3fa380ec109b104","slug":"saharanpur-threat-to-drop-a-bomb-at-the-home-of-former-bjp-mla-shashibala-pundir-extortion-demand-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर के घर पर बम गिराने की धमकी, 10 लाख की मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर के घर पर बम गिराने की धमकी, 10 लाख की मांगी रंगदारी
Tue, 27 Oct 2026 12:39 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:39 AM IST
सार
भाजपा नेता शशिबाला पुंडीर का कहना है कि उन्हें पत्र के जरिये धमकी दी गई है कि टिकट के लिए मांग न करे, चुनाव न लड़े। पुंडीर ने कहा कि राजपूत की बेटी हूं, डरती नहीं। राजपूत मेरा धर्म है, सच्चाई के लिए लड़ती रहूंगी।
विज्ञापन
धमकी भरा पत्र। शशिबाला पुंडीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व भाजपा विधायक शशिबाला पुंडीर को डाक के जरिए भेजे गए पत्र में धमकी दी गई है। उन्होंने पत्र को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। पत्र में लिखा है 10 लाख रुपये दो नहीं तो घर में बम गिरा दूंगा, 2027 में चुनाव नहीं लड़ोगी।
विज्ञापन
Trending Videos
सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में उन्होंने जवाब दिया है। शशिबाला ने कहा है कि मोम की गुड़िया नहीं है शशि वाला पुंडीर। राजपूत की बेटी हूं डरती नहीं। राजपूत मेरा धर्म है, सच्चाई के लिए लड़ती रहूंगी। हथियार लेकर नहीं चलती हूं, अकेली चलती हूं, रात-बेरात चलती हूं। चिट्ठी भेजने वाले तेरा बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे हौसले हिम्मत निष्पक्षता को दबा नहीं सकते हो, डरा नहीं सकते और बढ़ाया तूने।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंडीर ने कहा कि आपकी सुविधा के लिए मैं रोज का कार्यक्रम अपना जारी कर दिया करूंगी, कर मेरा वीडियो वायरल। पूरी दुनिया को दिखा दे, ताकि और ज्यादा लोग जान जाएंगे। पुंडीर ने कहा कि लगवा मेरे बेटे पर रेप का आरोप, मैं तुझे 10 लाख दूंगी। मेरे बेटे पर आरोप लगाने के लिए पहले तुझे भगवान के घर जाना पड़ेगा, उसे जमीन पर लाना पड़ेगा मैं तेरी बहुत अहसान मानूंगी।
पत्र में उन्हें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एक खाते में 10 लख रुपए डालने की धमकी भी दी गई है। शशिबाला का कहना है कि उन्हें देवबंद क्षेत्र से टिकट न मांगने और रोजाना जनसुनवाई न करने की धमकी भी दी गई है। मोबाइल नंबर पर एक लाख रुपये यूपीआई करने को कहा गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत आने पर मामले की जांच की जाएगी।