फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Acid thrown on a girl in Saharanpur, photos were taken luring her with a short film, then blackmailed

UP News: सहारनपुर में युवती पर फेंका तेजाब, शॉर्ट फिल्म का लालच देकर खींचे फोटो, फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग

Wed, 18 Sep 2024 08:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Sep 2024 08:46 PM IST
सार

एक युवती को शॉर्ट फिल्म का लालच देकर कम कपड़ों में फोटो खींच लिए गए। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। युवती ने तेजाब फेंकने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP News: Acid thrown on a girl in Saharanpur, photos were taken luring her with a short film, then blackmailed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के ऊपर तेजाब डालकर मारने का प्रयास किया गया। साथ ही शॉर्ट फिल्म का लालच देकर फोटो भी खींचें। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाया। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

पुराना आवास विकास निवासी युवती इंस्टाग्राम के माध्यम से दर्शन कुमार निवासी गुजरात के संपर्क में आई थी। जून 2023 में उसने न्यूयार्क में दर्शन के दोस्त अमित सोनी की कंपनी ज्वाइन की थी। आरोप है कि दर्शन ने शॉर्ट फिल्म का लालच देकर तस्वीरें खींची और परेशान करने लगा। अलग-अलग नंबरों से फोन, मैसेज, व्हाट्सएप कॉल की गई। 14 जून 2024 को युवती ने गुरुग्राम में शिकायत की। पुलिस ने चार जुलाई को बुलाया और उससे माफीनामा लिखवाया। इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 22 अगस्त को दर्शन युवती के घर पहुंचा और तेजाब डालकर जलाने का प्रयास किया और फरार हो गया। इसके बाद युवती ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी दर्शन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed