{"_id":"61249bb68ebc3e79ca1fb5e0","slug":"up-news-a-youth-has-died-of-electric-current-in-gangoh-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: बिजली का करंट लगने से युवक की मौत, शव के पास मिली नशीली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: बिजली का करंट लगने से युवक की मौत, शव के पास मिली नशीली गोली
Tue, 24 Aug 2021 12:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:41 PM IST
सार
युवक जिस दुकान की छत पर चढ़ रहा था, उस दुकान के ऊपर से बिजली लाइन गुजर रही है। बिजली लाइन के संपर्क में आने पर युवक को जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गंगोह में पेड़ के सहारे दुकान की छत पर चढ़ते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया गया कि युवक जिस दुकान की छत पर चढ़ रहा था, उस दुकान के ऊपर से बिजली लाइन गुजर रही है। बिजली लाइन के संपर्क में आने पर युवक को जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलने पर गंगोह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार मरने वाले युवक के पास मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान 26 वर्षीय इमरान पुत्र इस्लाम मौला कुआं वाला थाना डोईवाला देहरादून के रूप में हुई है। उसके पास से नशीली गोली भी मिली और दो दिन पहले का बस का टिकट भी मिला है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। युवक यहां गंगोह में क्यों आया था, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।