फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: A for Akhilesh, D for Dimple Yadav... PDA school opened in Saharanpur, opposition to merger of school

UP News: ए फॉर अखिलेश, डी फॉर डिंपल यादव... सहारनपुर में चली पीडीए की पाठशाला, स्कूलों को मर्ज करने का विरोध

Thu, 31 Jul 2025 09:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 31 Jul 2025 09:05 PM IST
सार

Saharanpur News: नया गांव में सपा नेता फरहाद गाड़ा ने अपने घर में पीडीए की पाठशाला चलाई। बच्चों को बाकायदा नेताओं के नाम से अक्षर ज्ञान कराया गया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसका विरोध किया है, तो बाकी दलों ने स्कूलों को पेयर करने को गलत बताया है।

विज्ञापन
UP News: A for Akhilesh, D for Dimple Yadav... PDA school opened in Saharanpur, opposition to merger of school
अपने घर में पाठशाला चलाते फरहाद गाड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के परिषदीय विद्यालयों को पेयर करने के अभियान के जवाब में समाजवादी पार्टी ने पीडीए की पाठशालाएं शुरू की हैं। इसी क्रम में सहारनपुर में सपा नेता ने पीडीए की अलग ही पाठशाला चला दी, जिसका पैटर्न पॉलिटिक्स आधारित रहा। उन्होंने अपने घर पर क्लास चलाते हुए बच्चों को ए फॉर अखिलेश, डी फॉर डिंपल का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

 

UP News: A for Akhilesh, D for Dimple Yadav... PDA school opened in Saharanpur, opposition to merger of school
सपा नेता फरहाद गाड़ा। - फोटो : अमर उजाला
मल्हीपुर रोड स्थित नया गांव में सपा नेता फरहाद गाड़ा ने अपने घर पर पीडीए की पाठशाला का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों को इकट्ठा कर शिक्षक की तरह क्लास ली। वह बच्चों को ए फॉर अखिलेश, बी फॉर बाबा साहब डॉ. आंबेडकर, सी फॉर चौधरी चरण सिंह और डी फॉर डिंपल यादव पढ़ाते नजर आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फरहाद का कहना है कि प्रदेश सरकार विद्यालयों को बंद कर गरीब बच्चों की शिक्षा का हक छीन रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। यदि सरकार विद्यालय बंद करेगी तो सपा गांव-गांव पीडीए की पाठशाला खोलकर बच्चों को पढ़ाने का काम करेगी।
 
विज्ञापन

राजनीतिक दलों की कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
शिक्षा का कबाड़ पहले कांग्रेस ने किया था, अब भाजपा उसमें सुधार कर रही है। इस तरह की पाठशाला से बच्चों को शिक्षित बनाने की बजाय उन्हें शिक्षा से दूर किया जा रहा है। सपा की यह ओछी मानसिकता है। बच्चों को शिक्षित करने की बजाय उन्हें राजनीति का मोहरा बनाया जा रहा है।
- डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा
--------------
इसमें कोई गलती नहीं है। ए से एप्पल भी बनता है और ए से अखिलेश भी। बच्चों को पढ़ाने का मकसद उन्हें अक्षर ज्ञान कराना है। इसे राजनीति करार न दिया जाए।
- अब्दुल वाहिद, जिलाध्यक्ष सपा
-----------
सपा नेता क्या पढ़ा रहे हैं, वह उनका एजेंडा होगा। स्कूल के विलय को लेकर बसपा सुप्रीमो पहले भी कह चुकी हैं कि सत्ता में लौटने पर सभी को दोबारा खोला जाएगा।
- जगपाल सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा

-----------
शिक्षा हर माध्यम से बच्चों को उपलब्ध होनी चाहिए। सभी दल स्कूलों के बंद होने का विरोध करें। कांग्रेस भी इसके विरोध में है। सरकार से पूछा जाना चाहिए कि स्कूल बंद क्यों हो रहे हैं।
- संदीप राणा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed