फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: A car fell from bridge in Saharanpur and two people died including the son of a BJP leader

दर्दनाक हादसा: पुल से गिरी कार, भाजपा नेता के बेटे सहित दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 30 Mar 2021 05:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Mar 2021 05:10 PM IST
सार

  • पुल से गिरी कार, भाजपा नेता के पुत्र सहित दो की मौत  
  • सरसावा में होली खेलकर लौट रहे थे तीनों दोस्त, एक की हालत गंभीर 
  • अंबाला रोड पर मेला गुघाल पुल से अनियंत्रित होकर गिरी कार

विज्ञापन
UP News: A car fell from bridge in Saharanpur and two people died including the son of a BJP leader
पुल से गिरी कार, दो युवकों की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित मेला गुघाल पुल पर अनियंत्रित होकर कार नीचे जा गिरी। हादसे में भाजपा नेता के पुत्र और उसके साथी छात्र की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शवों का अंतिम संस्कार करा दिया। तीसरे घायल अमित का देहरादून के अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीनों दोस्त सरसावा में अमित की बहन के घर से होली खेलकर कार से लौट रहे थे।  

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू माधवनगर निवासी रोहन (18 वर्ष) के पिता संजीव विश्वकर्मा भाजपा केशव मंडल के उपाध्यक्ष हैं। रोहन इंटरमीडिएट का छात्र था। इसी मोहल्ले में रहने वाला उसका दोस्त रोहित (24 वर्ष) पुत्र प्रेम कुमार पीसीएस की तैयारी कर रहा था। वहीं, देहरादून रोड निवासी अमित पाल (26 वर्ष) भी पढ़ाई कर रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह तीनों दोस्तों ने होली खेली। इसके बाद सरसावा में रहने वाली अमित की बहन के घर चले गए। पुलिस के मुताबिक, जब वह लौट रहे थे अंबाला रोड पर दोपहर करीब एक बजे मेला गुघाल पुल पर कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में रोहित, रोहन और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना कुतुबशेर पुलिस इन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां परिजन और मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने इन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पहले परिजन दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इन्हें लेकर पहुंचे और वहां से देहरादून के अस्पताल में ले गए, जहां रोहित और रोहन की मौत हो गई, जबकि अमित का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी और बिना पोस्टमार्टम के नुमाइश कैंप स्थित श्मशान घाट में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों को महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, नरेश धनगर सहित अनेक भाजपा नेताओं ने सांत्वना दी। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: होली पर हादसों का कहर, पांच लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

समय रहते मिलता उपचार तो बच सकती थी जान 
दुर्घटना में घायल हुए तीनों दोस्तों को पुलिस पहले तो जिला अस्पताल लेकर पहुंची और परिजन भी वहां आ गए। भाजपा महानगर महामंत्री किशोर शर्मा व परिजनों का कहना है कि इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार भी तीनों घायलों को नहीं दिया और हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने जब पूछा की कहां बेहतर उपचार मिलेगा तो चिकित्सकों ने कोई जानकारी नहीं दी। अस्पताल के कई डाक्टरों को फोन मिलाए तो उनके नंबर बंद मिले। महानगर महामंत्री किशोर शर्मा का कहना है कि वह सरकार से अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की शिकायत करेंगे। रोहन और रोहित को समय रहते उपचार मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। दो घंटे चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से घायलों को उपचार नहीं मिल पाया।  

इनोवा कार द्वारा टक्कर मारने की आशंका 
रोहन के पिता संजीव विश्वकर्मा और रोहित के परिजनों को आशंका है कि मेला गुघाल पुल पर इनोवा कार चालक ने इनकी कार में टक्कर मारी, जिस वजह से कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी। परिजन अपने स्तर से इसकी छानबीन करा रहे हैं। परिजनों का दावा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने यह जानकारी दी है, जिसकी शिकायत थाना कुतुबशेर पुलिस से भी की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed