दर्दनाक मौत: बाइक सवार की गर्दन में उलझा चीनी मांझा, लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा, तड़पकर दम तोड़ा
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि बाइक सवार युवक शारदानगर पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान चाइनीज मांझे से उसकी गर्दन कट गई। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में वसंत पंचमी पर शारदानगर पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक बुरी तरह लहुलूहान होकर गिर गया। राहगीर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना बुधवार की दोपहर तीन बजे हुई है। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि जांच में पता चला है कि युवक न्यू शारदानगर का रहने वाला है, लेकिन अभी इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शारदानगर पुल पर चीनी मांझे से युवक लहुलूहान होकर गिर गया था।
वहीं, चीनी मांझे से पहले भी एक बालक सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्रतिबंध के बाद भी मुनाफे के चक्कर में दुकानदार चीनी मांझा बेच रहे हैं। मांझे से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। पुलिस-प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करता है।