फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Lok Sabha Secretariat returned the report sent in the indecency case against MP Iqra Hasan

UP: इकरा हसन से अभद्रता मामले में भेजी रिपोर्ट पर लोकसभा सचिवालय ने जताई आपत्ति, एडीएम के खिलाफ है शिकायत

Wed, 20 May 2026 11:17 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 20 May 2026 11:17 PM IST
सार

Saharanpur News: कैराना सांसद इकरा हसन और छुटमलपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष शमा परवीन एडीएम संतोष बहादुर सिंह से मिलने गई थीं। आरोप है कि एडीएम ने वहां दोनों महिलाओं के साथ अभद्रता व्यवहार किया। 

विज्ञापन
UP: Lok Sabha Secretariat returned the report sent in the indecency case against MP Iqra Hasan
कैराना सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद इकरा हसन और एडीएम संतोष बहादुर सिंह प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में है। शासन की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट पर लोकसभा सचिवालय ने आपत्ति जता दी है और पूरे मामले की स्पष्ट रिपोर्ट दोबारा मांगी है। शासन के आदेश पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को पत्र जारी कर स्पष्ट रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

 

कैराना सांसद इकरा हसन और छुटमलपुर नगर पंचायत की अध्यक्षा शमा परवीन एक जुलाई 2025 को एडीएम संतोष बहादुर सिंह से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचीं थीं। छुटमलपुर कैराना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। आरोप है कि मुलाकात के दौरान एडीएम का व्यवहार ठीक नहीं था। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्षा को डांटा। इस पर कैराना सांसद ने समस्या सुनने का अनुरोध किया। आरोप है कि एडीएम ने उनके साथ अभद्र बर्ताव किया। कार्यालय से बाहर जाने के लिए भी कह दिया था। सांसद इकरा हसन की शिकायत पर मंडलायुक्त ने पूरे मामले की जांच कराई, जिसके बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा
इसी दौरान सांसद इकरा हसन की तरफ से लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया गया था, जिससे मामला ओर अधिक संवेदनशील हो गया। अवर सचिव विशेषाधिकार समिति लोकसभा सचिवालय की तरफ से पूरे मामले की रिपोर्ट शासन से मांगी गई। शासन ने रिपोर्ट भेज दी, जिस पर अवर सचिव लोकसभा सचिवालय ने सवाल उठाते हुए स्पष्ट रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन

आपत्ति उठाई गई कि कैराना सांसद की तरफ से की गई शिकायत और एडीएम की तरफ से दिया गया लिखित उत्तर विरोधाभाषी है। इससे पूरे प्रकरण की वस्तुस्थिति स्पष्ट नहीं हो रही। ऐसे में पूरे प्रकरण में स्पष्ट रिपोर्ट संस्तुति के साथ भेजी जाए। इस आपत्ति के बाद शासन की तरफ से मंडलायुक्त से दोबारा रिपोर्ट मांगी गई।
 

ये बोले मंडलायुक्त
इस प्रकरण में शासन ने दोबारा रिपोर्ट मांगी गई है। पूर्व में मांगी गई रिपोर्ट में कुछ भिन्नता बताई गई है। ऐसे में जिलाधिकारी को जल्दी ही दोबारा रिपोर्ट देने के लिए पत्र लिखा गया है।
- डॉ. रूपेश कुमार, मंडलायुक्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed