{"_id":"674e9f70d1049d27dd049ea2","slug":"up-hizbul-mujahideen-terrorist-nazir-wani-will-be-shifted-to-lucknow-jail-had-thrown-grenade-at-policemen-2024-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ जेल शिफ्ट किया जाएगा हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी नजीर वानी, पुलिसकर्मियों पर फेंका था ग्रेनेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ जेल शिफ्ट किया जाएगा हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी नजीर वानी, पुलिसकर्मियों पर फेंका था ग्रेनेड
Tue, 03 Dec 2024 11:34 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 03 Dec 2024 11:34 AM IST
सार
नवंबर में जम्मू कश्मीर से नजीर अहमद वानी को गिरफ्तार किया गया था। नजीर हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा था। उसने 31 साल पहले देवबंद के यूनियन तिराहे पर ग्रेनेड से पुलिसकर्मियों पर हमला किया था।
विज्ञापन
आतंकी नजीर अहमद वानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वर्ष 1993 में पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड से हमला करने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी नजीर अहमद वानी को लखनऊ जेल में शिफ्ट किया जाएगा। यह कार्रवाई अन्य बंदियों को देखते हुए की जा रही है।
विज्ञापन
यूपी एटीसी की देवबंद शाखा और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बीती 18 नवंबर को जम्मू कश्मीर से नजीर अहमद वानी को गिरफ्तार किया था। नजीर हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा था। उसने 31 साल पहले देवबंद के यूनियन तिराहे पर ग्रेनेड से पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन कुछ समय बाद वह जमानत पर छूट गया था। उसके बाद से लगातार वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद एटीएस और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया था। न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। उसके जेल में बंद होने से अन्य बंदियों में दहशत का माहौल था और उसकी सुरक्षा को लेकर भी अधिकारी चिंतित थे। इसके चलते अब नजीर वानी को देवबंद जेल से लखनऊ जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए सभी अदालती कार्रवाई जल्द पूरी कर ली जाएंगी।