फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Former South African President Jacob Zuma visits Saharanpur; pays obeisance at Shiv Dham

UP: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा पहुंचे सहारनपुर, शिव धाम में टेका माथा, संस्कृति को जाना

Fri, 26 Jun 2026 07:50 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 26 Jun 2026 07:50 PM IST
सार

Saharanpur News: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। राजनीतिक दलों के लोग और गणमान्य भी इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
UP: Former South African President Jacob Zuma visits Saharanpur; pays obeisance at Shiv Dham
सहारनपुर पहुंचे जैकब जुमा का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने शहर के बाबा लालदास रोड स्थित शिव धाम में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विशेषताओं को समझा।

विज्ञापन


महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज ने उन्हें वैदिक परंपराओं की विस्तृत जानकारी दी और भगवान आशुतोष का अभिषेक कराया। गुप्ता परिवार ने पूर्व राष्ट्रपति जुमा का स्वागत किया और उन्हें मंदिर परिसर का भ्रमण कराया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर और एनआरआई अजय गुप्ता ने भी पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें भारतीय संस्कृति से अवगत कराया। महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया और स्मृति चिह्न भेंट कर पूर्व राष्ट्रपति का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जावेद साबरी, समाजसेवी महेंद्र तनेजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, राकेश जैन, राजीव गुप्ता, सुभाष सिंघल, राम राजीव सिंघल, पार्षद मंसूर बदर, पंकज बंसल, विपुल जैन, अनुज जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed