फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Fight between two sides during wedding ceremony in Saharanpur district, video viral

Saharanpur: बरातियों के बीच चले लात-घूंसे, भगदड़ मची, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा मामला

Thu, 24 Aug 2023 11:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Aug 2023 11:07 PM IST
सार

Saharanpur News : किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बरातियों के बीच लात-घूंसे चले। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। वहीं, मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
UP: Fight between two sides during wedding ceremony in Saharanpur district, video viral
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में नगर के मोहल्ला गुलाम ओलिया में बरात ले जाते वक्त एक ही समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनमें लात-घूंसे चलने लगे। इससे बरात में भगदड़ मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

विज्ञापन


वहीं, कुछ लोगों ने आपस में लड़ रहे बरातियों के बीच बचाव कराया। इसी दौरान किसी ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रुला देंगी तस्वीरें: नौ चिताएं जलती देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों के चूल्हे पड़े ठंडे, सदमे में परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट को लेकर सामने आया बड़ा सच, पाकिस्तान में बैठकर कर रहा ये हरकत, SP बोले- आरोपी जल्द होंगे अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed