UP: सहारनपुर में किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
तेज आंधी में हाईटेंशन लाइन के तार टूटने से उसकी चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जिले के ग्राम महंगी में खेत में पानी चला रहे किसान की तेज आंधी में हाईटेंशन लाइन के तार टूटने से उसकी चपेट में आने से करंट लगने पर मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची तीतरो पुलिस ने ग्रामीणों को बामुश्किल समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें: Tanzil Ahmad Murder: 19 गवाह, 159 तारीखें, आखिरकार दोषियों को हुई फांसी, एनआईए अफसर और पत्नी को उतारा था मौत के घाट
थाना तीतरो क्षेत्र के ग्राम महंगी निवासी रगबीर सिंह कोरी (70) पुत्र कबूल सिंह महंगी बिजलीघर के पीछे अपने खेत में ही मकान बनाकर रहता था। शनिवार देर शाम अचानक आई आंधी में हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गांव के लिए अलग से बनाई गई निष्क्रिय पड़ी लाइन पर गिर गए। इस निष्क्रिय लाइन के एक खंभे के तार जमीन पर पड़े हैं, जिनकी चपेट में आकर रगबीर सिंह की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच परिवार का ही एक युवक खेत पर आया तो रगबीर को मृत पड़े देखा।
यह भी पढ़ें: NIA Officer Murder Case: दर्दनाक वारदात की खौफनाक सजा, परिजन बोले- अब तंजील और फरजाना की रूह को मिला होगा चैन
सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बार-बार हो रहे हादसों के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए शव उठाने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंचे बहलोलपुर चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर बामुश्किल शांत किया। इसके बाद मृतक के परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले गए।