फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Excise Inspector Caught Red-Handed Taking twenty five Bribe in Saharanpur

UP: 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ आबकारी निरीक्षक को पकड़ा, एंटी करप्शन टीम ने सहारनपुर में की कार्रवाई

Wed, 02 Jul 2025 01:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 02 Jul 2025 01:48 PM IST
सार

सहारनपुर में आबकारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से पूरी राशि भी बरामद की।

विज्ञापन
UP: Excise Inspector Caught Red-Handed Taking twenty five Bribe in Saharanpur
शैलेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में आबकारी विभाग के आबकारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। शिकायतकर्ता सुशील कुमार निवासी रणमलपुर थाना नागल ने मामले की शिकायत पहले ही उच्च अधिकारियों से कर दी थी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुशील कुमार से आबकारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार जमा प्रतिपूर्ति धनराशि वापसी करने की एवज में 25 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। सुशील ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी, जिसके बाद एक टीम ने जाल बिछाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जिला आबकारी कार्यालय से आबकारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि स्वीकार की। तभी टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है। जनकपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed