फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Elections 2022 : there will be big competition among all the candidates in the assembly elections in Saharanpur

UP Elections 2022 Phase 2: सहारनपुर जिले की सभी सीटों पर बदले समीकरण, चौंकाने वाले होंगे नतीजे

Tue, 15 Feb 2022 12:09 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Feb 2022 12:09 AM IST
सार

सहारनपुर जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर इस बार चौंकाने वाले नतीजे आ सकते हैं। जानिए मतदान के बाद सभी सीटों पर क्या नए समीकरण बन रहे हैं।

विज्ञापन
UP Elections 2022 : there will be big competition among all the candidates in the assembly elections in Saharanpur
सहारनपुर में मतदान के लिए लगी लाइन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए मतदान के बाद माना जा रहा है कि नतीजे इस बार चौंकाने वाले हो सकते हैं। चुनाव में जहां सात में से चार सीटों पर गठबंधन और भाजपा प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है, वहीं तीन सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष नजर आया। मुस्लिमों के सपा-रालोद गठबंधन के प्रति रुझान दिखाई दिए जाने से मतदान के बाद गठबंधन के नेताओं के चेहरे खिले नजर आए। 

विज्ञापन


गत चुनाव में मोदी लहर में भाजपा ने जिले की सात सीटों में से चार सीटों रामपुर मनिहारान, देवबंद, गंगोह और नकुड़ में भगवा फहराया था। सपा के साथ गठबंधन होने से कांग्रेस की झोली में बेहट और सहारनपुर देहात की सीट गई थीं, जबकि सपा ने शहर सीट जीती थी। बसपा खाली हाथ रही थी। 
विज्ञापन


जनपद में दूसरे चरण के लिए सोमवार को हुए मतदान में वोटरों का रुझान प्रत्याशी के बजाए पार्टी के प्रति रहा। अधिकांश सीटों पर मुस्लिमों का रुख सपा-रालोद गठबंधन के प्रति देखने को मिला। जहां दो मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में थे, वहां मुस्लिम बंटे नजर आए। सवर्ण और अति पिछड़ों का रुझान भाजपा के प्रति नजर आया। जाट समाज के वोटर भाजपा और गठबंधन दोनों के साथ खड़े दिखाई दिए। अनुसूचित जाति के वोटरों का रुझान बसपा के प्रति दिखाई दिया। फिर भी देहात सीट और बेहट सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने अनुसूचित जाति के वोटरों में सेंधमारी की है। ठाकुर बिरादरी का रुझान भाजपा के प्रति दिखाई दिया। देवबंद सीट पर सपा और भाजपा दोनों प्रत्याशी राजपूत समाज के होने के कारण यहां पर इनके वोटरों में बिखराव नजर आया। गुर्जर समाज के वोटरों में भी प्रत्याशियों ने सीट के हिसाब से सेंधमारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें

जिले की सात विधानसभा सीटों पर चार पर भाजपा और गठबंधन प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। बेहट में भाजपा के नरेश सैनी, सपा के उमर उली के बीच, शहर सीट पर सपा के संजय गर्ग, भाजपा के राजीव गुंबर, देहात सीट पर सपा के आशु मलिक व भाजपा के जगपाल सिंह, देवबंद में भाजपा के बृजेश सिंह, सपा के कार्तिकेय राणा के बीच सीधा मुकाबला नजर आया। बाकी तीन सीटों रामपुर मनिहारान में बसपा के रविंद्र मोल्हू, गठबंधन से रालोद के विवेककांत व भाजपा के देवेंद्र निम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। 

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

वहीं नकुड़ सीट पर भाजपा के मुकेश चौधरी, सपा के डॉ. धर्म सिंह सैनी व बसपा के साहिल खान और गंगोह सीट पर सपा के इंद्रसेन, भाजपा के किरत सिंह व बसपा के नोमान मसूद के बीच संघर्ष दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed