फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Election 2022 : Forest Gujras covered a distance of 30 km for voting

जज्बा: मतदान के लिए वन गुजर्रों ने पैदल तय की 30 किमी की दूरी, महिलाओं ने भी उत्साह से डाले वोट

Mon, 14 Feb 2022 05:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Feb 2022 05:37 PM IST
सार

यह मतदान का उत्साह ही था कि शिवालिक की पहाड़ियों में रहने वाले वन गुर्जरों ने 15 किलोमीटर पैदल चल कर मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मत का इस्तेमाल किया और फिर से 15 किमी पैदल चलकर अपने घरों को लौटे। मतदान के लिए वन गुर्जरों ने कुल 30 किमी दूरी तय की।

विज्ञापन
UP Election 2022 : Forest Gujras covered a distance of 30 km for voting
वोट डालने के बाद निशान दिखाती वन गुर्जर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सहारनपुर में जहां सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान चल रहा है तो वहीं बिजनौर की आठ सीटों पर वोटिंग जारी है।

विज्ञापन


यह मतदान का उत्साह ही था कि सहारनपुर में शिवालिक की पहाड़ियों में रहने वाले वन गुर्जरों 15 किलोमीटर पैदल चल कर मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मत का इस्तेमाल किया। इसके बाद फिर से 15 किमी दूरी पैदल तय कर अपने घरों को वापस लौटे। परिवार की महिलाएं भी उनके साथ उत्साहपूर्वक वोट डालने आईं। इस दूरी को तय करने में उन्हें तीन घंटे का वक्त लगा। वोट के लिए उन्होंने आने जाने में तीस किमी की दूरी तय की। 
विज्ञापन


हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड की सीमाओं से सटे यूपी की सीमा पर बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव रहणा के मतदान केंद्र पर शिवालिक वन प्रभाग की बादशाहीबाग रेंज की करौंदी खोल में रहने वाले वन गुर्जर मतदाता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News today 14 february: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

ये वन गुर्जर सुदूर जंगल में डेरे बना कर अपने परिवारों के साथ रहते हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में सोमवार को इन वन गुर्जरों ने भी पूरे उत्साह से भागेदारी की। इसके लिए उन्हें जंगल में 15 किमी का सफर पैदल तय करना पड़ा। वे अपने परिवार की महिलाओं सहित रहणा मतदान केंद्र पर बने बूथ पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


वन गुर्जर जहूर हसन, जाकिर, अकलो, मोहसिना, नजमा आदि ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा एवं विकास के नाम पर वोट डाला है। वे अपने वोट को डाल कर बहुत खुश हैं। समाज से दूर जंगल में रहते हैं, लेकिन प्रदेश देश की राजनीति में कौन से दल और नेता सक्रिय है उन्हें उनकी पूरी जानकारी है।

उन्होंने बताया कि वे 15 किमी का सफर तीन घंटे में तय करके यहां पहुंचे हैं। सुबह ही वे घर से वोट डालने के लिए चल दिए थे। इसके बाद उन्होंने उत्साहपूर्वक लाइनों में लग कर वोट डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed