फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Election 2022 : Chief Minister Yogi Adityanath targeted on Samajwadi Party in a public meeting in Saharanpur

UP Election 2022 : सीएम योगी बोले- माफिया पर कार्रवाई करने के लिए भी दम चाहिए, पहले की सरकारों में दम नहीं था

Sat, 12 Feb 2022 06:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Feb 2022 06:31 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि माफिया पर कार्रवाई करने के लिए दम होना चाहिए। पहली की सरकारों में दम नहीं था।

विज्ञापन
UP Election 2022 : Chief Minister Yogi Adityanath targeted on Samajwadi Party in a public meeting in Saharanpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ। दंगाई बिलों के अंदर घुसे रहे। बहू-बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का दुस्साहस करने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। अब किसी की हिम्मत नहीं कि कांवड़ यात्रा रोक पाए। हमारी सरकार ने जहां एक तरफ विकास किया, वहीं धार्मिक भावनाओं का भी ख्याल रखा। आज मथुरा और वृंदावन में बड़े उत्सव होते हैं। डबल इंजन की सरकार विकास के नए सोपान गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि माफिया पर कार्रवाई के लिए दम चाहिए। पिछली सरकार में यह दम नहीं था। अब फैसला जनता को करना है कि दमदार सरकार चाहिए या दुमदार।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर की बेहट विधानसभा क्षेत्र के शाकंभरी देवी की पावन भूमि के नागल माफी में भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी और बड़गांव में देवबंद के प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मां शाकंभरी देवी और श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी को नमन करते हुए कहा, प्रदेश में साढ़े चार साल वर्ष तक जो लोग सरकार की धमक के सामने चुपचाप बिलों के अंदर छुपे थे, चुनाव की घोषणा होते ही एक बार फिर वे बाहर निकल कर इंतजार कर रहे हैं, कि उन्हें जैसे ही अवसर मिलेगा, दंगा, अराजकता फैलाएंगे और बहू-बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनेंगे। इन्हें पहले भी ठीक किया था। दस मार्च के बाद फिर से इनकी गर्मी को ठंडा किया जाएगा। पहले चरण के मतदान में जनता जनार्दन ने जिस जोरदार तरीके से भाजपा को आशीर्वाद दिया है, उससे विपक्ष के चेहरे मुरझा गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले सहारनपुर की पहचान खनन माफिया, दंगों और भूमाफिया से होती थी, लेकिन अब यहां की पहचान काष्ठ कला से होती है। हमने जिले को मां शाकंभरी विश्वविद्यालय दिया। देवबंद में आतंकियों को ठोंकने के लिए एटीएस सेंटर बनाया। कांग्रेस, सपा और बसपा देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, माफिया और अपराधियों को हावी करना चाहते हैं, यह हमें स्वीकार नहीं है। सीएम ने कहा कि आप सातों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिता कर भेजिए। सुरक्षा और विकास हमारे जिम्मे होगा। एक हाथ से विकास होगा और दूसरे हाथ से बुलडोजर का लीवर चला कर माफिया का सफाया होगा।
विज्ञापन


बेहट के नागल माफी में भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी ने मुख्यमंत्री को हनुमानजी और जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने माता शाकंभरी देवी मंदिर के गर्भ गृह का चित्र भेंट किया। राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति, सहारनपुर जिला प्रभारी डीके शर्मा, विस प्रभारी देवव्रत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, शामली के विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व विधायक महावीर राणा व मामचंद लांबा, जिला महामंत्री वीरेंद्र पुंडीर, साहब सिंह पुंडीर, अभय राणा, अनिल सिंघल, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम व मुकेश चौहान, अनुज राणा, मुल्कीराज सैनी, मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, विजय सैनी, विजय बहादुर, तेजवीर सिंह, संजीव कर्णवाल, युवा जिला महामंत्री विजेंद्र सैनी, एम आजाद अंसारी, गुरदयाल चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

बड़गांव में भारतीय किसान संघ के श्यामबीर त्यागी, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, अनिल पुंडीर, कर्नल राजीव सिंह, श्यामवीर त्यागी, चरथावल प्रत्याशी सपना कश्यप, हरियाणा के कैप्टन अभिमन्यु सिंह, चुनाव जिला प्रभारी करमेशनंद गर्ग, जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी ने भी संबोधित किया।

स्वाभिमानी होते हैं राणा, नहीं छोड़ेंगे भाजपा का साथ
देवबंद सीट पर गठबंधन ने भी राजपूत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार रखा है। राजपूत वोटों को भाजपा के पक्ष में लामबंद करने को सीएम योगी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र राणा के वंशजों का है। राणा खुद स्वाभिमानी होते हैं। ऐसे में वे भाजपा का साथ नहीं छोडे़ंगे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के चेतक पर भी हरे रंग का नहीं बल्कि भगवा झंडा होता है। हमें भी किसी के बहकावे में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि मैं सपा प्रत्याशी से कहूंगा कि सपा को डुबोने के लिए चाचा भतीजे ही बहुत हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सत्ता प्राप्त करने की नहीं है और यदि यह सत्ता प्राप्त करने की होती तो मुझ जैसे संन्यासी और योगी को सत्ता की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारे लिए देश से बढ़ कर कुछ नहीं है। हमारा एक ही धर्म है वह राष्ट्र धर्म। यह राष्ट्रधर्म की लड़ाई है। उन्होंने कहा, कुछ लोग धमकियां देते थे कि राम मंदिर का निर्माण होगा तो खून की नदियां बहेंगी। हमने कहा था कि राम मंदिर भी बनेगा और एक मच्छर भी नहीं मरेगा और ऐसा ही हो रहा है।

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

हेलीकॉप्टर से की मां शाकंभरी की परिक्रमा
सीएम योगी आदित्यनाथ समय कम होने के कारण मां शाकंभरी देवी के दर्शन को नहीं जा सके। ऐसे में उन्होंने अपने हेलीकॉप्टर से ऊपर से ही मां शाकंभरी देवी की परिक्रमा कर उनका नमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed