फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Election 2022 : Chaudhary Jayant targeted CM Yogi, voters have defeated BJP in the first phase

UP Election 2022 : चौधरी जयंत का सीएम योगी पर निशाना, बोले- पहले चरण में मतदाताओं ने किया भाजपा का सूपड़ा साफ

Fri, 11 Feb 2022 06:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Feb 2022 06:19 PM IST
सार

सहारनपुर पहुंचे चौधरी जयंत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा देश हिंदू-मुसलमान करने से नहीं, भाईचारे से चलता है। उन्होंने कहा विधानसभा के पहले चरण में मतदाताओं ने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है।

विज्ञापन
UP Election 2022 : Chaudhary Jayant targeted CM Yogi, voters have defeated BJP in the first phase
सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने शुक्रवार को सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रथम चरण के मतदान में मतदाताओं ने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम और किसानों द्वारा भाईचारे व एकता का परिचय देकर फिरकापरस्ती फैलाने वालों को सबक सिखाने का काम अंतिम चरण तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेते हुए जयंत ने कहा कि सिवाय सांप्रदायिकता फैलाने और दूरियां बढ़ाने के इन्होंने कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन


जयंत ने गठबंधन प्रत्याशी इंद्रसैन के पक्ष में मांगे वोट
गांव मानपुर थली में शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चौधरी जयंत ने कहा कि बाबा हरिदास की धरती को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि गंगोह की धरती अमनपसंद रही है। सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी चौ. इंद्रसैन के पक्ष में वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि इनका परिवार सदा से जनता की सेवा करता रहा है। कहा कि चुनाव चिन्ह नलका हो या साइकिल बात एक ही है। 
विज्ञापन


जयंत ने अपने साथ हुई मारपीट किया जिक्र
वहीं अपने साथ हुए मारपीट का जिक्र करते हुए जयंत कहा कि यदि पीड़ित की बात उठाना, उसका साथ देना गलत है तो वो ऐसी गलती करते रहेंगे। जयंत ने किसानों, बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों पर भी भाजपा सरकार को विफल बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

जयंत ने कहा- प्यार और भाईचारे से चलता है देश
जयंत ने कहा कि देश प्यार और भाईचारे से चलता है न कि 80-20, आग ठंडी करने, जिन्ना, पाकिस्तान और हिंदू-मुस्लिम की बात करने से। कहा कि जनता अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली, जिस तरह पहले चरण में भाजपा का सूपड़ा साफ किया गया। अंतिम चरण तक यही लहर चलेगी और गठबंधन सरकार दो तिहाई बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी। 

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

उन्होंने कहा बाबा को कंबल देकर गोरखपुर भेजा जाएगा। जयंत चौधरी ने रामपुर मनिहारान और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed