{"_id":"61faad113b8dc251f0578653","slug":"up-election-2022-chandra-shekhar-said-that-the-transfer-of-the-ssp-of-gorakhpur-is-necessary-for-fair-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: चंद्रशेखर बोले- निष्पक्ष चुनाव के लिए गोरखपुर के एसएसपी का स्थानांतरण जरूरी, जानें क्यों उठी ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: चंद्रशेखर बोले- निष्पक्ष चुनाव के लिए गोरखपुर के एसएसपी का स्थानांतरण जरूरी, जानें क्यों उठी ये मांग
Wed, 02 Feb 2022 09:42 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी , सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 02 Feb 2022 09:42 PM IST
सार
गोरखपुर से सीएम योगी के सामने चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए गोरखपुर के एसएसपी का तबादला होना जरूरी है। जानिए आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : ANI
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने चुनाव लड़ रहे आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर की सदर सीट पर चुनाव में पुलिस द्वारा गड़बड़ी करने की आशंका जताई है। ऐसे में उन्होंने गोरखपुर के एसएसपी के स्थानांतरण की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त से की है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने कहा है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए गोरखपुर से पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण को जरूरी बताया है। चंद्रशेखर ने पत्र में यह भी कहा है कि गोरखपुर जनपद के भीतर मुख्यमंत्री अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर अनैतिक रूप से पुलिसिया दमन के माध्यम से आम जनता को डराते और धमकाते रहे हैं। गोरखपुर का आम जन पुलिस प्रशासन से भयभीत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा: ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
मौजूदा एसएसपी डॉ. विपिन टांडा की तैनाती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ही कराई गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री स्वयं यहां से विधायक पद के प्रत्याशी हैं। ऐसे में पूरी आशंका है कि मौजूदा एसएसपी उनको लाभ पहुंचाने के लिए उनके पक्ष में काम करेंगे। क्योंकि वह पूर्व में भी मुख्यमंत्री के पक्ष में काम करते रहे हैं। चंद्रशेखर ने यह भी कहा है कि डॉ. विपिन टांडा भारतीय जनता पार्टी से सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मलिक के दामाद हैं। ऐसे में एसएसपी का भारतीय जनता पार्टी से निजी जुड़ाव रहा है। विधान सभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को लाभ पहुंचाने के लिए ही डॉ. विपिन टांडा को यहां तैनात किया गया है। ऐसे में चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए उनका स्थानांतरण बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला